फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 infected including two pharmacists were found, 167 were discharged

दो फार्मेसिस्ट समेत 50 संक्रमित मिले, 167 को किया डिस्चार्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
50 infected including two pharmacists were found, 167 were discharged
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाती महिला। संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। मंगलवार को जिले में दो फार्मेसिस्टों समेत 50 लोग संक्रमित पाए गए। पॉजिटिव मरीजों में वृद्धाश्रम में रहने वाले तीन बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं क्वारंटीन की अवधि पूरी करने पर 167 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

मौसम की तरह कोरोना के तेवर भी बदल रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या घट बढ़ रही है। तीन अंकों में रहने वाला पॉजिटिव केसों का आंकड़ा मंगलवार को दो अंकों में पहुंच गया। सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 50 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें कांठ सीएचसी में तैनात दो फार्मेसिस्ट शामिल हैं। वहीं वृद्धाश्रम के तीन बुजुर्गों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भोजपुर के एक परिवार की दो युवतियां संक्रमित पाई गई हैं। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि जिले में 50 पॉजिटिव केस और मिले हैं। 167 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 463 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed