{"_id":"61478b588ebc3e69ac7c093c","slug":"5-85-lakhs-grabbed-from-pac-jawan-in-the-name-of-getting-house-in-delhi-city-news-mbd4032630117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मकान दिलाने के नाम पर पीएसी जवान से हड़पे 5.85 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मकान दिलाने के नाम पर पीएसी जवान से हड़पे 5.85 लाख
विज्ञापन
मुरादाबाद । 23 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात एक हेड कांस्टेबल के दो रिश्तेदारों ने दिल्ली में मकान दिलाने के बहाने 5.85 लाख रुपये हड़प लिए। दी गई रकम मांगने पर आरोपियों ने 23 वीं वाहिनी पीएसी में पहुंच कर पीएसी जवान के सरकारी आवास में घुस कर उससे व उसके परिवार वालों से गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में डीआईजी के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है।
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बरोलिया निवासी मेहंदी हसन 23 वीं वाहिनी पीएसी में कांस्टेबल है। मेहंदी हसन के अनुसार उनके साले नूर का दामाद मोहम्मद यूनुस सैफी निवासी सिरौली जिला बरेली, प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने उसे दिल्ली के आयातनगर में एक मकान दिलाते हुए उसे दिलाने की बात कही थी। उसके लिए 5.85 लाख रुपये भी यह कहकर ले लिया कि मकान का बेनामा मेरी (मेहंदी हसन की) पत्नी अनीस बेगम के नाम करा देगा।
लेकिन रकम लेने के बाद आरोपी ने मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया। पता चलने पर जब मेहंदी हसन ने रकम वापस मांगी तो उसने मुराबाद में आकर रकम देने को कहा। पीएसी जवान के मुताबिक तीन फरवरी को यूूनुस अपने गौतमबुद्ध नगर निवासी अपने साथी सलीम के साथ 23 वीं वाहिनी पीएसी में स्थित उसके सरकारी आवास पर आया। वहां आरोपियों ने मेहंदी हसन की पत्नी व मेहंदी हसन से गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाद में मेहंदी हसन ने डीआईजी के समक्ष पेश होकर अपनी व्यथा सुनाई। डीआईजी ने सिविल लाइंस पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
एसएचओ सिविल लाइंस सहंसरवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद यूनुस सैफी और सलीम के खिलाफ अमानत में खनायत व जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।