फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   47 new corona positive in moradabad

तीन नाबालिग समेत 47 कोरोना के पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
47 new corona positive in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना के संक्रमण के साथ दायरा लगातार फैल रहा है। बुधवार को 47 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें तीन नाबालिग समेत 34 मरीज केजीएमयू से आए हैं। जबकि बाकी मरीज ट्रू नेट और एंटीजन टेस्टिंग से आए हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1100 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बुधवार को पॉश कालोनी आशियाना फेज दो से 33 और 34 साल के दो युवक पॉजिटिव आए हैं। बुध बाजार से 55 साल के अधेड़ और चंद्र नगर से 65 साल की बुजुर्ग महिला संक्रमित है। मालवीय नगर से 44 साल की महिला और 50 साल का पुरुष पॉजिटिव है। रामेश्वर कालोनी से सर्वाधिक सात मरीज मिले हैं। इनमें 15 और 16 साल के दो किशोर, 25, 32, 30, और 29 साल के युवा तथा 50 साल का एक बुजुर्ग संक्रमण की चपेट में हैं। सम्राट अशोक नगर से 57 साल के अधेड़, थाना गलशहीद से 24 साल का युवक, कैलसा रोड निवासी 24 साल का युवक, प्रेम नगर के 53 साल के अधेड़, सुपर टेक ई ब्लाक का 20 साल का युवक भी संक्रमित आया है। बसंत विहार के 21 साल का युवक, 48 साल की महिला और 14 साल की किशोरी पॉजिटिव है। गुजराती मोहल्ला निवासी 25 साल का युवक, कुदंरकी का 23 साल का युवक, रेलवे कालोनी का 24 साल का युवक भी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 10 पॉजिटिव एंटीजन और दो ट्रू नेट से आए हैं। तीन दिन में 730 लोगों के एंटीजन टेस्ट कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed