फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   47 crore rupees more received for construction of university, continuous monitoring

Moradabad News: यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए 47 करोड़ रुपये और मिलेेेेेेेे, लगातार माॅनीटरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
47 crore rupees more received for construction of university, continuous monitoring
मुरादाबाद। रामगंगा पार हरदासपुर में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माण में तेजी लाने के लिए शासन ने 47.39 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है। वित्त विभाग को पैसा मिल चुका है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी को जारी कर दिया जाएगा। कुलपति आवास की छत के लिए शटरिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश की राज्यपाल की समीक्षा के बाद विश्वविद्यालय के निर्माण की माॅनीटरिंग काफी तेज हो गई है। कार्यदायी संस्था पांच माह में कुलपति आवास पूरा करने का खाका तैयार कर चुकी है। इसी के साथ पुलिस बूथ और सर्वेंट क्वार्टर बनकर तैयार हो जाएंगे। यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की डीएम लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरबी सिंह ने मौके पर जाकर कार्यदायी संस्था के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 120 मीटर से ज्यादा फुटिंग का कार्य हो चुका है। कॉलम खड़े किए जा रहे हैं। एडमिन ब्लॉक की 76 पाइल्स कैप का काम पूरा हो चुका है। बीम का काम चल रहा है। कुलपति आवास के लिए भी छत की शटरिंग का काम चल रहा है। इससे पहले ही पुलिस बूथ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ठहरने के लिए आवासों का निर्माण हो जाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई समस्या न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए जुलाई 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की है। निर्माण कार्य में रुकावट न आए इसलिए शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 47.39 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे पहले 34.54 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी को मिले थे। राज्यपाल ने पिछले दिनों यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की समीक्षा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed