{"_id":"67e8de30904a3440270d462b","slug":"47-crore-more-received-for-construction-of-guru-jambheshwar-university-work-vc-residence-continues-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए 47 करोड़ रुपये और मिले, कुलपति आवास समेत अन्य काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी निर्माण के लिए 47 करोड़ रुपये और मिले, कुलपति आवास समेत अन्य काम जारी
Sun, 30 Mar 2025 11:31 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:31 AM IST
सार
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए शासन ने 47.39 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है। कुलपति आवास, पुलिस बूथ और सर्वेंट क्वार्टर का निर्माण तेज गति से जारी है। जुलाई 2026 तक विश्वविद्यालय का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
विज्ञापन
निर्माण (सांकेतिक)
विस्तार
रामगंगा पार हरदासपुर में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माण में तेजी लाने के लिए शासन ने 47.39 करोड़ की दूसरी किस्त जारी कर दी है। वित्त विभाग को पैसा मिल चुका है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी को जारी कर दिया जाएगा। कुलपति आवास की छत के लिए शटरिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश की राज्यपाल की समीक्षा के बाद विश्वविद्यालय के निर्माण की माॅनीटरिंग काफी तेज हो गई है। कार्यदायी संस्था पांच माह में कुलपति आवास पूरा करने का खाका तैयार कर चुकी है। इसी के साथ पुलिस बूथ और सर्वेंट क्वार्टर बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की डीएम लगातार समीक्षा कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरबी सिंह ने मौके पर जाकर कार्यदायी संस्था के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 120 मीटर से ज्यादा फुटिंग का कार्य हो चुका है। कॉलम खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एडमिन ब्लॉक की 76 पाइल्स कैप का काम पूरा हो चुका है। बीम का काम चल रहा है। कुलपति आवास के लिए भी छत की शटरिंग का काम चल रहा है। इससे पहले ही पुलिस बूथ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ठहरने के लिए आवासों का निर्माण हो जाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई समस्या न हो सके।
शासन ने विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए जुलाई 2026 तक की समय सीमा निर्धारित की है। निर्माण कार्य में रुकावट न आए इसलिए शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 47.39 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे पहले 34.54 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी को मिले थे।
राज्यपाल ने पिछले दिनों यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की समीक्षा की थी। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।