फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   4.58 lakh fraud in the name of selling a plot, investigation ordered

Moradabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर 4.58 लाख की ठगी, जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
4.58 lakh fraud in the name of selling a plot, investigation ordered
ठाकुरद्वारा। प्लॉट बेचने के नाम पर ग्रामीण से 4.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ग्रामीण ने शनिवार को समाधान दिवस में इसकी शिकायत की। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने कोतवाली ठाकुरद्वारा के प्रभारी निरीक्षक को जांच कर विधिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गांव फरीदनगर निवासी जमील अहमद ने प्रार्थना पत्र में कहा कि मकान बनाने की जमीन के लिए उसने उत्तराखंड के जसपुर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर से मिला। उसने उसे गांव रामूवाला गनेश में एक प्लॉट दिखाया। सौदा तय हो जाने के बाद उसने 22 फरवरी 2023 से नौ माई 2023 तक प्रॉपर्टी डीलर के बैंक खाते में 4.58 लाख रुपये ट्रांसफर किए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने शीघ्र रजिस्ट्री बैनामा कराने का आश्वासन दिया लेकिन वह निश्चित तिथि पर रजिस्ट्री ऑफिस नहीं पहुंचा। अपनी तबीयत खराब बता कर रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करता रहा। जमील अहमद का कहना है कि आरोपी ने उसे 4.18 लख रुपए भी ले लिए न तो वह रजिस्ट्री करा रहा है और न ही उसके पैसे वापस कर रहा है। पुलिस से आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed