{"_id":"666a314cccf7cdaf240f74f4","slug":"45-thousand-rupees-were-cheated-from-four-people-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-418665-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रधान का फोन हैक कर ब्लाॅक प्रमुख समेत चार लोगों से 45 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रधान का फोन हैक कर ब्लाॅक प्रमुख समेत चार लोगों से 45 हजार ठगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव के प्रधान मोहम्मद के मोबाइल को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया और उनके परिचितों को मैसेज भेजकर रकम ट्रांसफर कर ली।
अफजलपुर के प्रधान मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से दिल्ली गए थे। इस दौरान साइबर अपराधियों ने उनका फोन हैक कर लिया। जिससे सारा डाटा चोरी कर लिया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने प्रधान को रुपये की आवश्यकता बताकर ब्लॉक प्रमुख नवदीप यादव से फोन नंबर पर 15 हजार ठग लिए। इसके अलावा रिश्तेदारों तथा परिचितों से 30 हजार डलवा लिए। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह फोन आने पर उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हो पाई। तब उन्होंने फेसबुक और प्रधानों के ग्रुप में मैसेज पोस्ट कर रुपये न डालने की अपील की है। उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है।