{"_id":"5dadf01b8ebc3e013c6cce1f","slug":"44-percent-voting-in-rampur-moradabad-news-mbd3266210150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में पड़े 44 फीसदी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में पड़े 44 फीसदी वोट
विज्ञापन
रामपुर में मतदान के बाद उंगली पर लगे निशान दिखाती महिला वोटर।फोटो-अमर उजालां
- फोटो : RAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधानसभा उप चुनाव में रामपुर में 428 बूथों पर 44 फीसदी वोट पड़े। इस बीच बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की मौजूदगी में मतदान हुआ। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चन्द्रा ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। कई मतदान केंद्रों पर पुलिस की पोलिंग एजेंट और मतदाताओं में झड़प हुई।
सांसद आजम खां के इस्तीफे के बाद शहर विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी, जिसके बाद इस सीट पर उप चुनाव हुआ। समाजवादी पार्टी ने आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा को उम्मीदवार बनाया था, तो भारतीय जनता पार्टी ने भारत भूषण गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था। कांग्रेस से अरशद अली गुड्डू और बसपा से जुबैर मसूद खां चुनाव मैदान में थे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शीबा खान, जावेद और रितेश अग्रवाल भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। लिहाजा, सोमवार को उप चुनाव के लिए मतदान हुआ। शहर विधानसभा क्षेत्र में 163 मतदान केंद्रों के 428 बूथों पर मतदान हुआ। सुबह सात बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। लोगों ने अपनी बारी आने के बाद मतदान किया। पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों की निगरानी में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चन्द्रा ने बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल भी लगातार बूथों पर भ्रमण करते रहे। पांच सुपर, छह जोनल मजिस्ट्रेट व 33 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस बीच सुबह के समय मतदान की शुरुआत में ईवीएम को लेकर बूथों पर कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन फिर भी समय से मतदान शुरु हो गया। दोपहर के समय ज्ञानदीप जूनियर हाईस्कूल के बूथ पर ईवीएम खराब हो गई थी, जिस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने समस्या का समाधान किया। इस बीच जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रजा इंटर कालेज, घेर हसन खां, बगीचा ऐमना, गन्ना समिति, अजीतपुर के बूथों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के साथ बड़ी तादाद में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवान थे। कई जगह कमियां मिलीं, जिन्हें दूर कराया गया। मतदान के दौरान पुलिस की पोलिंग एजेंटों और मतदाताओं ने झड़पें भी हुईं। शाम तक क्षेत्र में 44 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।