फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   425 polling stations distributed in 8 zones and 129 sectors

Moradabad News: आठ जोन और 129 सेक्टर में बांटे गए 425 मतदान केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
425 polling stations distributed in 8 zones and 129 sectors
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संभल लोकसभा के लिए आज मुरादाबाद के नौ थाना क्षेत्र में मतदान होगा। 425 मतदान केंद्र और 783 बूथों को आठ जोन और 129 सेक्टर में बांटा गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि बिलारी और कुंदरकी विधान सभा संभल लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं। इन दोनों विधानसभा में 425 मतदान केंद्र और 783 बूथ बनाए गए हैं। जिन्हें 8 जोन और 129 सेक्टर में बांटा गया है। मतदान केंद्रों पर पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। गड़बड़ी व बवाल करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन





संभल लोकसभा के लिए मुरादाबाद में मतदान केंद्र

थाना मतदान केंद्र बूथ

कटघर 18 41

मूंढापांडे 100 169

पाकबड़ा 12 27

बिलारी 132 237

कुंदरकी 68 135

मैनाठेर 54 117

सोनकपुर 31 45

भोजपुर 06 10

भगतपुर 04 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed