फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   42 retired teachers honored

42 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
42 retired teachers honored
कांठ में बीआरसी केंद्र पर समारोह में सम्मानित बेसिक शिक्षक व शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : KANTH
शिक्षक सम्मान समारोह और शिक्षण संगोष्ठी के दौरान क्षेत्र के 42 सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने बेसिक स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर विस्तार से जोर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कांठ स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में स्थित जूनियर हाईस्कूल में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में आयोजित किए गए शिक्षक सम्मान समारोह व शिक्षण संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के हित में कार्य कर रहा है। शिक्षकों का कर्तव्य है कि वह अपने अपने विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। जिला मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इसके बाद गत वर्षों में क्षेत्र के विभिन्न बेसिक विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए 42 शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर, श्रीमद्भगवत गीता व कुरान ए पाक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान समारोह में शिक्षकों ने अपने अनुभवों को भी साझा किया। अध्यक्षता संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आनंद प्रकाश कश्यप, संचालन शिक्षिका इंदू सिंह और संघ के छजलैट ब्लाक अध्यक्ष अशोक कुमार विश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार विश्नोई, ब्लॉक मंत्री रामानंद, कपिल सिरोही, पूर्व जिला मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, दीपिका गुप्ता, सुरेंद्र विश्नोई, राजीव विश्नोई, नौतेंद्र कुमार, संदीप पंवार, सुरेंद्र सिंह चौहान, ज्योति रानी, अंजलि विश्नोई, छाया विश्नोई, राजवीर सिंह, प्रदीप कुमार, वंदना विश्नोई, पारुल जैन, सोनी, उदयवीर सिंह, गौरव चौधरी आदि भारी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला सम्मान
कांठ। शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र कांठ में आयोजित किए गए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में जयप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामसेवक, पतराम सिंह, विजयपाल सिंह, महेंद्र सिंह, रामअवतार सिंह, तलत इकरार, सतेंद्र कुमार, संतोष कुमारी, महेंद्र सिंह, राजेंद्रा प्रसाद शर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा, सविता देवी, तेजपाल सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, कुंवरपाल सिंह, शोभारानी गुप्ता, रतिराम सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, शबाना परवीन, हेतराम सिंह, नुसरत इकरार, जसवीर सिंह, भोपाल सिंह, हृदेश कुमारी, तारावती, ओमप्रकाश, बली अहद, इदरीश अहमद, भूपाल सिंह, रोहताश कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, उमेश कुमार, फहीम हसन, सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बेगराज सिंह, अनिल कुमार परिचालक डायट कांठ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed