फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गन् ना किसानों को ब्याज भी दिलाया: सुरेश राणा

गन् ना किसानों को ब्याज भी दिलाया: सुरेश राणा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
गन्
ना किसानों को ब्याज भी दिलाया: सुरेश राणा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को महेंद्री सिकंदरपुर में कहा कि उनकी सरकार किसानों की सरकार है। उन्होंने दावा किया कि जितना गन्ना भुगतान उनकी सरकार ने कराया है, उतना पूर्व की कोई सरकार नहीं करा सकी। गन्ना किसानों को बकाए पर ब्याज के सवाल पर मंत्री ने कहा कि कई मिलों से सरकार ने ब्याज भी दिलाया है। भविष्य में समय से भुगतान होगा तो ब्याज की समस्या नहीं आएगी। उन्होंने सपा - बसपा गठबंधन को मजबूरी का नतीजा बताते हुए 2019 में पहले से भी अधिक सीटें जीतने का दावा किया। कानून व्यवस्था के सवाल पर मंत्री का कहना था कि पुरानी सरकारों की बिगाड़ी हुई व्यवस्था को पटरी पर लाने में समय लग रहा है। संगठन में कम महत्व मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जहां जरूरी समझती है इस्तेमाल करती है।


कांठ के मुकदमे वापस होंगे: मंत्री
मुरादाबाद। सरकार कांठ बवाल के मुकदमों को वापस लेगी। कांठ बवाल में राज्य मंत्री भूपेंद्र सिंह समेत भाजपा के 100 से ज्यादा नेताओं के खिलाफ नामजद मुकदमा है। भाजपा के करीब 70 कार्यकर्ताओं को इस मामले में तीन माह से भी अधिक समय तक जेल में बंद रहना पड़ा था। प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा का कहना है कि सरकार इन मुकदमों को वापस लेगी। वह इस मामले में व्यक्तिगत रूप से पैरवी करेंगे। मंदिर पर लाउडस्पीकर लगवाने के मुद्दे पर शुरू हुए कांठ आंदोलन में उस समय सुरेश राणा भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


हमारे पक्ष में होगा 51 प्रतिशत पोलिंग: पांडेय
मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को महेंद्री सिकंदरपुर में कहा कि देश में आज किसी भी दल में भाजपा से अकेले लड़ने की क्षमता नहीं रह गई है। इसलिए तमाम गठबंधन सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी दलों के लिए भाजपा चुनौती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने तैयारी कर ली है। संगठन पूरी निष्ठा से लग चुका है और 2019 में कुल पोलिंग का 51 फीसदी वोट भाजपा को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed