फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भूपेंद्र के घर पहुंचे योगी बगैर कुछ बोले लौटे-City

भूपेंद्र के घर पहुंचे योगी बगैर कुछ बोले लौटे-City

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र के घर पहुंचे योगी बगैर कुछ बोले लौटे-City
मुरादाबाद। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) चौधरी भूपेंद्र सिंह के पिता की तेरहवीं में शामिल होने शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे महेंद्री सिकंदरपुर गांव पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा दौरा मंत्री के परिजनों को शोक संवेदनाएं प्रकट करने तक सिमटा रहा। अपने बेहद संक्षिप्त कार्यक्रम में मंत्री के गांव में हेलीकाप्टर से उतरे मुख्यमंत्री बमुश्किल 30 मिनट गांव में रहे।
विज्ञापन

हैलीपैड से आते - जाते वक्त में ही उन्होंने पार्टी नेताओं और पहले से डटे मंत्रियों व सांसदों से हालचाल पूछा। करीब 15 मिनट तक भूपेंद्र के घर में रुके मुख्यमंत्री की इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से भी संक्षिप्त वार्ता हुई। लेकिन सुबह से गांव में डटी हजारों की भीड़ से वह मुखातिब तक नहीं हुए।
विज्ञापन

छजलैट के छोटे से गांव महेंद्री सिकंदरपुर में शुक्रवार को सुबह से ही वीआईपी मूवमेंट शुरू हो चुका था। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा संगठन के अहम ओहदेदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ तो अफसरों का काफिला इधर से उधर दौड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद से लेकर महेंद्री सिकंदरपुर तक जगह - जगह पुलिस की ड्यूटियां लगाई गई थीं। निर्धारित कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटा देरी से दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर महेंद्री सिकंदरपुर में मंत्री भूपेंद्र के घर से सटाकर बनाए गए हेलीकाप्टर पर उतरा।
मुख्यमंत्री यहां से सीधे मंत्री के घर पहुंचे और उनके पिता चौधरी करन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र और उनके परिजनों से मुलाकात का शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। यहां से वापस मुख्यमंत्री हेलीपैड पर पहुंचे और ठीक चार बजे उनका हेलीकाप्टर लखनऊ के लिए उड़ गया।

सुबह से डटी हजारों की भीड़ मुख्यमंत्री से मिलने को आतुर थी। लेकिन व्यस्त कार्यक्रम की वजह से मुख्यमंत्री किसी से मुखातिब नहीं हो सके।
मीडिया से भी उन्होंने बात नहीं की। शुक्रवार को भूपेंद्र के गांव पहुंचने वालों में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सांसद सत्यपाल सिंह सैनी, पूर्व मंत्री संजीव बालियान, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश सुरेश राणा, राज्य मंत्री डा. महेंद्र सिंह, मंत्री उपेंद्र तिवारी, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर, विधायक रितेश गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन समेत कई मंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed