{"_id":"5c1ea56cbdec2257022f8f58","slug":"41545512300-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ दी आयोग की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ दी आयोग की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई ग्राम पंचायत और ग्राम्य विकास अधिकारी की परीक्षा में 14 हजार अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। शनिवार को 34 केंद्रों पर दो पालियों पर हुई परीक्षा में विशेष सख्ती बरती गई। पुलिस के अलावा प्रशासन की भी केंद्रों पर सख्त नजर रही। अभ्यर्थियों का सभी सामान केंद्रों के बाहर ही रखवा लिया गया। अभ्यर्थियों को सामान्य ज्ञान और हिंदी के सवाल कठिन लगे। एडीएम सिटी राजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है। रविवार को भी दो पालियों में परीक्षा होगी।
शनिवार को परीक्षा के लिए 40320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 14006 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। 26314 परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराई। पहली पाली सुबह दस बजे से 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक हुई। पहली पाजी में 20160 अभ्यर्थियों में से 13221 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 6939 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 20160 अभ्यर्थियों में से 13093 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 7067 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही प्रवेश रोक दिया गया था। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और परिचय पत्र की जांच करने के बाद मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बेल्ट, घड़ी व अन्य सामान ले जाने की इजाजत नहीं थी। पेन तक उन्हें परीक्षा कक्ष में अलग से दिया गया।
परीक्षा में शामिल होने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि सुबह की पाली में सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन थे, जबकि दूसरी पाली में हिंदी के सवालों ने उलझाया। 50 फीसदी का नकारात्मक मूल्यांकन होने की वजह से अभ्यर्थियों ने मुश्किल सवालों को बिना हल किए ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
शनिवार की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई हे। रविवार को फिर से दो पालियों में परीक्षा है। इसके लिए सभी केंद्रों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
राजेंद्र सिंह सेंगर, एडीएम सिटी।