{"_id":"5c1c005cbdec2256ba1d7bc7","slug":"41545338972-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग की परीक्षा के लिए तैनात किए मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग की परीक्षा के लिए तैनात किए मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 22 और 23 दिसंबर को ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की परीक्षा होगी। मुरादाबाद में 34 केंद्रों पर परीक्षा होगी। डीएम ने गुरुवार को केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाकर परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्राें को सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोग की एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। उन्हाेंने निर्देेश दिए कि एक दिन पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर परिसर की सफाई, पेयजल की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था और अभ्यर्थियों के सिटिंग प्लान के मुताबिक फर्नीचर की व्यवस्था कर ली जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों का एक्टिवेट किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग - अलग शौचालयों की व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, आई पैड, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैलकुलेटर, घड़ी, एटीएम कार्ड आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। डीएम ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया अपना प्रवेश पत्र साथ में लाएं। प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी की पासपोर्ट साइज की फोटो चिपकी होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को अपने साथ फोटोयुक्त आईडी प्रूफ की मूल प्रति भी लानी होगी। पूरा सत्यापन करने के बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में दाखिल होने दिया जाएगा।
एडीएम प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को केंद्र के अंदर किसी वर्जित वस्तु के साथ पकड़ा जाता है तो इसे अनुचित साधनों के उपयोग की श्रेणी में मानकर अभ्यर्थी के खिलाफ आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार प्रत्येक शिफ्ट में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व बंद कर दिया जाएगा। एडीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थी के परीक्षा कक्ष में प्रवेश के बाद एक बार फिर से उनका प्रवेश पत्र और मूल आईडी चेक की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसकी पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबिल व दो महिला कांस्टेबिल तैनात रहेंगी। एडीएम ने बताया कि 34 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में 2160 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।