{"_id":"5bdb7759bdec2269385b675e","slug":"41541109593-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर होंगी नॉन परफॉर्मिंग आशाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर होंगी नॉन परफॉर्मिंग आशाएं
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बेहतर काम न करने वाली आशाओं को बाहर का रास्ता दिखाने की स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। शुक्रवार को सीएचसी पर होने वाली स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अमरोहा ब्लाक की सभी आशाओं के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में अपने काम में लापरवाही बरतने वाली आशाओं को टर्मिनेट करने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी विचार करेंगे।
शुुक्रवार को सीएचसी पर होने वाली बैठक में ब्लाक की सभी 222 आशाओं को बुलाया गया है। इसमें आशाओं के परिवार कल्याण कार्यक्रम में सहयोग, जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण और घर-घर गर्भवती व धात्री महिलाओं के अलावा नवजात शिशुओं की देखभाल के कामों की समीक्षा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करेंगे। समीक्षा में अपने कामों के प्रति लापरवाही बरतने वाली और काम न करने वाली आशाओं को बाहर करने पर विचार किया जाएगा।
सीएचसी प्रभारी डॉ. उमर फारूख ने कहा कि कुछ आशाएं सरकारी अस्पतालों पर संस्थागत प्रसव कराने के बजाय प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव करा रही हैं। मामला संज्ञान में आने पर ऐसी आशाओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 आशाओं को चिन्हित कर नोटिस भेजे गए हैं। जल्द कार्रवाई करेंगे।