{"_id":"5bad36fe867a557eae2df225","slug":"41538078462-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में भरे पानी से फसलों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में भरे पानी से फसलों को भारी नुकसान
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगतपुर। बरसात से खेतों मे पानी भरने से धान, गन्ना आदि की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। जिससे किसान काफी चिंतित हैं।
क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर, चतरपुर नायक, बुढानपर अलीगंज, विलावाला, पदियानगला, बढापुरा मझरा कूरी सहित काफी गांवों के किसानों के खेतों मे बरसात का पानी जमा होने से खेती को भारी नुकसान पहुंचा है।
भारी बारिश के दौरान चली तेज हवाओं से किसानों की धान की फसल खेतों में ही बिछ गई है। धराशायी हुई फसलों को देखकर किसानों में कोहराम मचा हुआ है। भवानीपुर के पास के डेरे में रह रहे किसान सरदार बलवीर सिंह तथा कुलदीप सिंह ने बताया कि बरसात के पानी से उनकी धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई । बताया कि फसल बिल्कुल पक चुकी थी और कुछ ही दिन में काटने की तैयारी चल रही थी लेकिन इस बरसात ने हमारी सारी फसल को बर्बाद कर दी। सरदार प्रीतम सिंह, गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, खुसमन सिंह, बलदेव सिंह तथा रणजीत सिंह ने बताया कि गिरी फसलों से उन्हें भारी नुकसान है। उन्होंने बताया कि अभी भी खेतों मे लगभग दो फीट पानी भरा हुआ है।