फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लालापुर पीपलसाना के जंगल में तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, फैली दहशत

लालापुर पीपलसाना के जंगल में तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, फैली दहशत

Thu, 12 Jul 2018 01:45 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
लालापुर पीपलसाना के जंगल में तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, फैली दहशत
ठाकुरद्वारा/सुरजननगर (मुरादाबाद)। सुरजननगर चौकी क्षेत्र के गांव लालापुर पीपलसाना के जंगल में तेंदुए ने एक बछड़े को अपना निवाला बनाया। बछड़े का अधखाया शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। गांव मे रामगंगा नदी के किनारे स्थित ओमवीर सिंह के खेत में एक अधखाए बछड़े का शव पड़ा हुआ मिला। गांव के हरि सिंह, कल्लू सिंह, पप्पू, रामपाल जंगल में काम करने के लिए जा रहे थे। तो उन्हें ओमवीर सिंह के खेत में बछड़े का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने गांव में दी। तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। खेत में आसपास तेंदुए के पंजों के निशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि इस बछड़े को किसी ने जंगल में छोड़ा था। जिसे तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं आई। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ प्रदर्शन किया। घटना से लालापुर पीपलसाना और आसपास के गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed