फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   40 units of honey processing will be set up in the district, the government will give subsidy

जिले में लगेंगी शहद बनाने की 40 फैक्ट्रियां, सरकार देगी सब्सिडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
40 units of honey processing will be set up in the district, the government will give subsidy
मुरादाबाद। यदि आप शहद प्रसंस्करण (हनी प्रोसेसिंग एंड मार्केटिंग) का लघु उद्योग शुरू करना चाहते हैं तो देर ना करें। एक जिला एक उत्पाद स्कीम के अंतर्गत जिले में शहद प्रसंस्करण की 40 लघु इकाईयां लगाने का लक्ष्य शासन ने दिया है। इसके लिए सरकार 10 लाख तक के प्रोजेक्ट पर साढ़े तीन लाख रुपये तक की सब्सिडी देगी। इसके अलावा पूर्व में चल रही 94 लघु इकाईयों के विस्तार करने पर भी सब्सिडी की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी।
विज्ञापन

वैैसे तो उद्योग क्षेत्र के लिए अष्ट धातु को एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है, लेकिन उद्यान विभाग को भी शहद उद्योग को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें शुद्ध शहद को प्रोसेस कर पैकिंग करने की लघु इकाई लर्गाई जाएंगी। जिला उद्यान अधिकारी गया प्रसाद के अनुसार जिले में 40 नई लघु इकाईयां लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 10 लाख तक की इकाई लगाने पर 35 प्रतिशत (साढ़े तीन लाख रुपये) की सरकार सब्सिडी देगी।
विज्ञापन

55 प्रतिशत (5.50 लाख) रुपये का बैंक से लोन दिलाया जाएगा।
लाभार्थी को अपने पास से केवल एक लाख रुपये ही लगाने होंगे। इस कार्ययोजना में जमीन की लागत शामिल नहीं होगी। यह भी शर्त है कि जिस जमीन में फैक्टरी लगेगी, वह जमीन कृषि योग्य नहीं होनी चाहिए। इसमें केवल फैक्टरी के लिए मशीनें, गोदाम बनाने का खर्च, कार्यालय, गोदाम आदि कार्य शामिल हैं। फैक्टरी में शहद को प्रोसेसिंग कर उसकी पैकिंग आदि करने के बाद बाजार में बेचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed