फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   40 percent of the paddy crop destroyed by rain in Bilari.

Moradabad News: बिलारी में बारिश से बर्बाद हुई धान की 40 प्रतिशत फसल

Tue, 29 Sep 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
40 percent of the paddy crop destroyed by rain in Bilari.
बिलारी। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बिलारी क्षेत्र में शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन तक बारिश होने से धान की 40 प्रतिशत फसल और गन्ने की 10 प्रतिशत फसल क्षतिग्रस्त हुई है। भाकियू अराजनैतिक ने प्रदेश सरकार से पीड़ित किसानों को खराब फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कृषि रक्षा इकाई कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिलारी ब्लॉक के एडीओ कृषि और विषय वस्तु विशेषज्ञ जिला कृषि अधिकारी को सोमवार को जो रिपोर्ट भेजी है उसमें बिलारी क्षेत्र में अधिक बारिश होने और तेज हवा चलने से धान की लगभग 40 प्रतिशत फसल और गन्ने की लगभग 10 प्रतिशत फसल की अनुमानित क्षति होना बताते हुए सूचना भेजी है।
विज्ञापन

उधर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बिलारी तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने डीएम और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि अनुमान के विपरीत अधिक बारिश होने और बारिश के दौरान तेज हवा चलने से अनेक किसानों की धान और गन्ने की फसल गिर गई है। पीड़ित किसानों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाना जरूरी है।भाकियू असली युवा के उत्तर प्रदेश प्रभारी ऋषभ चौधरी का कहना है कि शासन प्रशासन को तत्काल सर्वे कराना चाहिए और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed