फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3908 passengers paid double fare in passengers train

10 माह में 3908 रेलयात्रियों को चुकाना पड़ा दोगुना किराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
3908 passengers paid double fare  in passengers  train
अगवानपुर (मुरादाबाद)। स्पेशल बनाकर चलाई जा रही पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों पर 10 माह से दोगुने किराये की मार पड़ रही है। इस अवधि में अगवानपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले 3908 यात्री रेलवे को तकरीबन 10 लाख रुपये अधिक दे चुके हैं। अब कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद रेलवे पैसेंजर ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटाने के तैयार नहीं हैं। इसी के बहाने रेलवे अपनी जेब भर रहा है।
विज्ञापन

अगवानपुर रेलवे स्टेशन से दो पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें गुजरती हैं। एक चंदौसी से हरिद्वार और दूसरी मुरादाबाद से सहारनपुर तक जाती है। बीते दस महीनों में इन स्पेशल ट्रेनों में 3908 यात्रियों ने अलग-अलग स्टेशनों के लिए सफर किया है। इसके लिए किराये के तौर पर उन्होंने कुल 19 लाख 18 हजार रुपये की रकम चुकाई है। जोकि पैसेंजर ट्रेनों के सामान्य किराये की तुलना में लगभग दोगुना है। सामान्य दिनों में अगवानपुर से मुरादाबाद तक टिकट 10 रुपये का था। अब इसके लिए यात्रियों को 30 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसी प्रकार अन्य स्टेशनों तक जाने के लिए भी एक्सप्रेस की दर से किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने के साथ साथ रेलवे की व्यवस्थाएं भी सामान्य हो रही हैं। पैसेंजर ट्रेनों के सामान्य तरीके से चलाने पर भी जल्द निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed