{"_id":"65b58526e1ccf366db05e5e6","slug":"39-policemen-honored-on-republic-day-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-331975-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गणतंत्र दिवस पर 39 पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गणतंत्र दिवस पर 39 पुलिसकर्मी सम्मानित
विज्ञापन
मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी हेमराज मीना समेत 39 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण किया। साथ ही परेड की सलामी भी ली।
प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि संविधान निर्माताओं की भावनाओं को साकार करने के लिए देश की एकता व विकास का संकल्प सभी लोगों को लेना चाहिए। याद रखना चाहिए कि हमारे अनगिनत देशभक्तों और अमर बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष करके स्वाधीनता हासिल की थी। देश की रक्षा का दायित्व हमारे ऊपर है।उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व हमें अपने संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का सुअवसर प्रदान करता है। संविधान निर्माताओं ने विभिन्न रंगों के पुष्पों से सुसज्जित एक गुलदस्ते के समान गणतंत्र की परिकल्पना की थी। आज भारत विश्व में बहुत शक्तिशाली देश बनकर उभरा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की नीतियों के कारण प्रदेश में अभूतपूर्व सकारात्मक बदलाव आया है। अब उत्तर प्रदेश में दुनिया से निवेश आ रहे हैं। गणतंत्र दिवस की परेड में पुलिस की विभिन्न ईकाइयों ने अनुशासित परेड के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम मानवेंद्र सिंह समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
- डीजीपी द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए एसएसपी हेमराज मीना, परेड कमांडर एएसपी अमरेंद्र सिंह, एएसपी ऋषभ रूणवाल, एसआई मुशर्रफ अली, प्रमोद कुमार को सम्मानित किया गया। सराहनीय सेवा के लिए आरक्षी चालक साजिद अल, सेवा अभिलेख के लिए आरआई पुलिस लाइन रकम सिंह, एसआई धर्मवीर राज को सम्मानित किया गया। वहीं शौर्य के आधार पर एसआई सुभाषचंद्र धनकर, हेड कांस्टेबल प्रेमराज, सिपाही सचिन कुमार, गौरव कुमार, आकाश कुमार, गुलशन कुमार को भी सम्मानित किया गया। भारत सरकार के अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों ठाकुरद्वारा के अपराध निरीक्षक नरेश कुमार, कांठ थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार सिंह, चुनाव सेल के एसआई वीरेंद्र पाल सिंह, यातायात कार्यालय के एसआई पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा, परिवहन शाखा के एचसी चालक मोहन सिंह यादव, आरक्षी चालक जगराम सिंह शामिल रहे। यूपी 112 सेवा में कम समय में रेस्पांस देने के लिए पुरुषोत्तम, नितिन, अजय गंगवार, होमगार्ड नवी हसन, कुशलवीर सिंह, जाकिर हुसैन और जागरूक कॉलर के लिए मूंढापांडे के मोहम्मद बिलाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता संपन्न कराने में इन्हें किया गया सम्मानित
- पुलिस की राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सकुशल संपन्न कराने के लिए सोनकपुर स्टेडयिम के एनआई कोच मोहम्मद आसिफ सिद्दिकी, अजय विक्रम पाठक, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी हेड कांस्टेबल गगन पासवान, रेडियो शाखा के फिरोज खान, पीडब्लूडी के अरुण प्रताप सिंह, अमरोहा के हेड कांस्टेबल सुधीर शर्मा, एसआई चंद्रशेखर जोशी, एसआई जगमोहन सिंह रावत, एसआई दुष्यंत व क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी प्रेम कुमार को भी सम्मानित किया गया।