फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   38 death in lasth one month in moradabad near area pakbada

पाकबड़ा : एक माह में गई 38 की जान, जांच कराने में आनाकानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
38 death in lasth one month in moradabad near area pakbada
मुरादाबाद। पाकबड़ा कस्बे में पिछले एक माह में 38 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें अधिकांश लोग खांसी जुकाम और बुखार से ग्रस्त थे, जबकि अब भी तमाम लोग बीमार हैं। लोगों का आरोप है कि कस्बे में साफ सफाई और सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं किया जा रहा है। एक दो मोहल्ले में सफाई कर दी जाती है। बाकी मोहल्लों में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़कों पर गंदगी फैली है। नाले और नालियां चोक हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोग जांच कराने नहीं आ रहे हैं। जिससे मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है। जो पॉजिटिव आ रहे हैं उन्हें दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

पाकबड़ा में मौतों का सिलसिला सोलह अप्रैल से शुरू हुआ था। जोकि एक माह बीतने के बाद भी जारी है। अब तक 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बाकी लोगों को कोरोना था या नहीं। इसकी कोई पुष्टि नहीं है। इन लोगों ने जांच नहीं कराई थी। कस्बे में मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। बीमारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों में भय का माहौल है। पाकबड़ा निवासी नजाकत हुसैन का कहना है कि कस्बे में सफाई और सैनिटाइजेशन कार्य नहीं किया जा रहा है। जिस कारण बीमारी फैल रही है। मुजम्मिल हुसैन ने बताया कि जिम्मेदार लोग पाकबड़ा में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। साफ सफाई नहीं हो रही है। लवी रूहेला का कहना है कि लोगों में जागरूकता की कमी है। लोग जांच नहीं करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहा है। जितेंद्र सिंह का कहना है कि स्वास्थ विभाग को मोहल्लों में कैंप लगाकर लोगों की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

पाकबड़ा में कई लोगों की मौतें हुई हैं। सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना जांचें कर रही हैं। दवाइयां भी बांटी जा रही हैं।
- संजय तिवारी, ईओ नगर पंचायत पाकबड़ा
पाकबड़ा में सरकारी अस्पताल है। हम लोग 24 घंटे मरीजों को देखने के लिए तैयार हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मंदिर और मस्जिद से भी एलान कराया गया है कि लोग कोरोना जांच कराएं। लोगों में जागरूकता की कमी है। लोग जांच नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. राजीव कुमार, चिकित्साधिकारी, सीएचसी पाकबड़ा
मृतकों के नाम
- 16 अप्रैल : नौशाद
- 18 अप्रैल : फूल सिंह
- 19 अप्रैल : हजारी लाल
- 22 अप्रैल : नसीम अहमद, मुशाहिद हुसैन, इकराम, मुनिया
- 23 अप्रैल : दिलशाद, इशरत जहां
- 24 अप्रैल : अलीसेन, हरिया
- 26 अप्रैल : यासमीन, खातून, अफरोज, बबलू, घनश्याम
- 27 अप्रैल : शमशादी, अब्दुल रसीद
- 28 अप्रैल : जाबिर, उमा देवी, कमरे आलम
- 29 अप्रैल : छंगा, विशाल
- 30 अप्रैल : साबिर
- 01 मई : विवेका देवी, रईसा खातून
- 02 मई : दिनेश
- 04 मई : जिकरा
- 05 मई : समा, जितेंद्र, राजपाल, मोहर सिंह
- 07 मई : अनवरी
- 10 मई : परवेज, चमेली
- 13 मई : इरफान, प्रेम पाल
- 14 मई : बाबू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed