फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   374 grams of hashish recovered from a youth, sent to jail by police

Moradabad News: युवक से 374 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
374 grams of hashish recovered from a youth, sent to jail by police
बिलारी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक के कब्जे से 374 ग्राम चरस बरामद कर उसे जेल भेज दिया। थाने के दरोगा विनीत कुमार की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह बकैनिया चांदपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे तभी सिहारी नंदा गांव से चौराहे की ओर एक युवक संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिया। एक राहगीर ने यह भी इशारा किया कि संबंधित युवक अपनी जेब में काली पॉलिथीन में चरस रखकर बेच रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम पप्पू गुप्ता ग्राम मल्लपुर जन्नू बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसकी जेब से 374 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पप्पू गुप्ता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसका अदालत में चालान कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed