{"_id":"5f2b1c748ebc3e3cd06dea5c","slug":"37-new-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd358218916","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ पुलिस कर्मी समेत 37 कोरोना पॉजिटिव और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ पुलिस कर्मी समेत 37 कोरोना पॉजिटिव और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बुधवार को कोरोना के 37 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 18 रैपिड एंटीजन टेस्ट और 18 आरटीपीसीआर लैब ग्रेटर नोएडा से आए हैं। एक मरीज निजी अस्पताल से रेफर हुआ है। नए संक्रमित मरीजों में आठ पुलिस कर्मी पीटीसी और एक पुलिस लाइन से है। मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती कर दिया है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2242 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि बुधवार को जीआईएमएस लैब ग्रेटर नोएडा से 18 पॉजिटिव आए हैं। इनके सैंपल दो अगस्त को भेजे गए थे। इनमें सात छह महिलाएं हैं। पीटीसी के आठ पुलिस कर्मियों के अलावा पुलिस लाइन से एक कांस्टेबल संक्रमित आया है। दो मरीज टीएमयू अस्पताल और दो संक्रमित टीएमयू कैंपस से आए हैं। 23 साल की एक महिला निजी अस्पताल से रेफर हुई है। सीएमओ ने बताया कि रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में 18 संक्रमित मिले हैं। बुधवार को 864 कुल सैंपल हुए और इनमें 848 निगेटिव आए हैं। कांठ से छह, भोजपुर से चार, ताजपुर से एक, हरथला से एक, बंगला गांव से दो और टाउन हॉल से चार मरीज आए हैं। जिले में संक्रमितों की आंकड़ा बढ़कर 2242 हो गया है।
हरथला से पहली बार मिला एक पॉजिटिव
मुरादाबाद। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के लिए शहर को सात जोन में बांटा गया है। हरथला जोन में सबसे अधिक करीब चार सौ पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें पुलिस ट्रेनिंग कालेज और पुलिस लाइन से सर्वाधिक संक्रमित मिले हैं। हरथला सीएचसी के अधीन सिविल लाइन, हरथला, फकीरपुरा, काजीपुरा और कांठरोड है। 23 जुलाई के बाद से पहली बार बुधवार को मात्र एक पॉजिटिव मिला है। डा. ऋचा लोचब ने बताया कि बुधवार को रामगंगा विहार में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई। 46 सैंपल हुए और मात्र एक पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
संयोग : 56 साल की उम्र वाले सात पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिले
मुरादाबाद। पीटीसी में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में निगेटिव आए पुलिस कर्मियों के आरटीपीसीआर टेस्ट कराए जा रहे हैं। आरटीपीसीआर में पुलिस कर्मी पॉजिटिव आ रहे हैं। बुधवार को भी आठ पुलिस कर्मी पॉजिटिव आए हैं। इनमें सात पुलिस कर्मियों की उम्र 56 साल है। इसे संयोग ही कहेंगे कि 20 से अधिक आरटीपीसीआर सैंपलों में पॉजिटिव आने वाले सात पुलिस की उम्र 56 साल है।
कोविड एल टू का प्रस्ताव भेजा
मुरादाबाद। एमसीएच विंग स्थित कोविड एल वन अस्पताल को एल टू बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसी सप्ताह एल टू की व्यवस्थाएं सुचारु हो जाएंगी। रेलवे अस्पताल को कोविड एल वन बनाया गया है। विवेकानंद नर्सिंग कालेज के बाद पीटीसी को कोविड केयर सेंटर बनाया है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर पुलिस लाइन में भी कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा।
निगरानी बढ़ेगी और आरआरटी टीमों को मिलेंगे वाहन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) अब मुस्तैदी से काम करेंगी। मुरादाबाद में 14 टीमें काम कर रही हैं। हर टीम को स्वास्थ्य विभाग वाहन मुहैया कराया जाएगा। टीमें संक्रमित बिना लक्षणों वाले होम आइसोलेट मरीजों के घर का निरीक्षण करने के साथ संक्रमित मरीजों के कांटेक्ट ट्रेस कर सैंपलिंग कराएंगी।
कोरोना मीटर
----------
- आज के पॉजिटिव 37
- अब तक पॉजिटिव 2242
- आज की मौत 0
- अब तक मौत 61
- अब तक स्वस्थ हुए 1271
- एक्टिव मरीज 901