Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   36,822 names will be added to the electoral roll, while 4,200 will be removed.

Moradabad News: मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे 36822 नाम, 4200 हटेंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
36,822 names will be added to the electoral roll, while 4,200 will be removed.
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आलेख्य मतदाता सूची में जारी होने के बाद नाम जोड़ने और हटाने के लिए आवेदन आने लगे हैं। मतदाता सूची में 36822 नए नाम जोड़े जाएंगे। जबकि 4200 नाम सूची से हटाए जाएंगे। वहीं 8729 वोटरों के नामों में संशोधन व गलती सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसएसआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) के तहत 17 नवंबर को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इस मतदाता सूची पर मतदाता अपने दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर दर्ज की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। चार जनवरी 2027 को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। इससे पहले सूची में नए नाम जोड़ने, सूची से नाम हटाने और संशोधन पर जोर दिया जा रहा है। एसएसआर के तहत जिले में चार दिन (21, 22, 28 और 29 नवंबर) बूथों पर विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन किए गए। इसके लिए 36822 फार्म-6 भरे गए हैं। इसमें नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 6872 आवेदन रहे। जबकि सबसे कम 4840 आवेदन देहात विधानसभा क्षेत्र से आए हैं। वहीं मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 4200 फार्म-7 भरे गए हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा कुंदरकी से 927 और सबसे कम कांठ से 517 आवेदन किए गए हैं। जबकि नाम में सुधार व संशोधन के लिए 8729 फार्म-8 भरे गए हैं। संशोधन के लिए सबसे अधिक 2358 आवेदन नगर विधानसभा क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


चार दिन के विशेष शिविर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए करीब 36822 आवेदन आए हैं। नाम हटाने के लिए 4200 आवेदन आए हैं। आवेदनों की जांच के बाद सूची में नाम जोड़े और हटाए जाएंगे। - प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन


000
चार दिनों में किस विधानसभा क्षेत्र में कितने आवेदन आए
विधानसभा क्षेत्र
नाम जोड़ने के लिए

नाम हटाने के लिए

संशोधन के लिए
कांठ

5381



517




885
ठाकुरद्वारा

7067



733




1411
मुरादाबाद देहात
4840



545




1494
मुरादाबाद नगर
6872



755




2358
कुंदरकी
6869



927




1560
बिलारी


5793



723




1021
कुल


36822



4200




8729
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed