फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   36 years old record break form hari singh dhillon victory in teacher MLC election

ढिल्लो की जीत से टूटा 36 साल पुराना डबल का रिकार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
36 years old record break form hari  singh dhillon victory in teacher MLC election
बरेली में एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जितने पर मुरादाबाद के मंडी समिति में मिठाई बाटकर खुश? - फोटो : CITY
अमर उजाला ब्यूरो, मोहम्मद सलाम खां
विज्ञापन

मुरादाबाद। भाजपा प्रत्याशी हरी सिंह ढिल्लो की जीत से बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में 36 साल पुराना डबल का रिकार्ड टूट गया। 1972 से 2008 तक हुए आठ चुनावों में चार प्रत्याशियों को दो-दो बार एमएलसी बनने का मौका मिला। लेकिन इस इतिहास को संजय कुमार मिश्र नहीं दोहरा पाए। वह दूसरी बार शिक्षक विधायक नहीं बन पाए।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में वर्ष 1972 से 2008 तक आठ बार चुनाव हो चुके हैं। इसमें उपचुनाव भी शामिल है। इस सीट पर 2008 तक रमेश चंद्र शर्मा उर्फ विकट, केशव कुमार शर्मा, रामबाबू शास्त्री, सुभाष चंद्र शर्मा सभी दो-दो बार विधायक चुने गए। वहीं वर्ष 2014 के चुनाव में सपा प्रत्याशी संजय कुमार कुमार मिश्र ने जीत दर्ज की थी। वह इस बार भी सपा से ही चुनावी मैदान में थे। लेकिन वह 36 साल से चली आ रही दोहरी जीत की परंपरा को आगे नहीं बढ़ा पाए। भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो ने संजय कुमार मिश्र को 7963 मतों से हराकर 36 साल पुराने डबल के रिकार्ड को तोड़ दिया। डा. हरी सिंह ढिल्लो को 12827 वोट मिले। जबकि संजय कुमार मिश्र को 4864 मत मिले।
विज्ञापन

टूट रहा शिक्षक संघ का तिलिस्म
मुरादाबाद। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक चुनाव में शिक्षक संघ दबदबा रहा है। लेकिन अब शिक्षक संघ का तिलिस्म टूटने लगा है। पिछले दो चुनावों में शिक्षक संघ के प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। वर्ष 2014 में सपा प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र और 2020 में डा. हरी सिंह ढिल्लो ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं 1972 से अब तक के शिक्षक विधायक
- 1972 में रमेश चंद्र शर्मा उर्फ विकट, उप्र माशिसं (शर्मा गुट)
- 1978 में रमेश चंद्र शर्मा उर्फ विकट, उप्र माशिसं (शर्मा गुट)
- 1984 में केशव कुमार शर्मा, उप्र माशिसं (शर्मा गुट)
- 1990 में केशव कुमार शर्मा, उप्र माशिसं (शर्मा गुट)
- 1995 में रामबाबू शास्त्री, उप्र माशिसं (शर्मा गुट)
- 1996 में रामबाबू शास्त्री, उप्र माशिसं (शर्मा गुट)
- 2002 में सुभाष चंद्र शर्मा, उप्र माशिसं (शर्मा गुट)
- 2008 में सुभाष चंद्र शर्मा, उप्र माशिसं (शर्मा गुट)
- 2014 में संजय कुमार मिश्र, सपा समर्थित
नोट : वर्ष 1995 में उप चुनाव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed