फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   355 infected including father and son, 733 healthy

पिता-पुत्र समेत 355 संक्रमित, 733 स्वस्थ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
355 infected including father and son, 733 healthy
रेलवे स्टेशन में कोरोना का चेकअप करवाते लोग।अमर उजाला
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं आ रही है। जिले में डॉक्टर और उनके बेटे समेत 355 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में अवंतिका कॉलोनी और गलशहीद के एक-एक परिवार के तीन-तीन सदस्य भी शामिल हैं। वहीं 733 संक्रमित स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शहर से लेकर गांव तक में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। जांच का दायरा बढ़ने से मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। मंगलवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में 355 लोग पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में तीन डॉक्टर शामिल हैं। अवंतिका कॉलोनी और गलशहीद क्षेत्र के एक-एक परिवार के तीन-तीन सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं पुलिस अकादमी में छह लोग संक्रमित मिले है, जबकि पीटीसी में दो पॉजिटिव केस पाए गए। इसके अलावा रामगंगा विहार, राजेंद्र नगर, बुद्धि विहार में एक-एक परिवार में दो लोग संक्रमित मिले। वहीं मंगलवार को 733 संक्रमित क्वारंटीन अवधि पूरी कर स्वस्थ हो गए। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 3029 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed