{"_id":"6885356e56be50925308a8ab","slug":"350-shiv-sainiks-arrested-while-going-to-perform-jalabhishek-at-harihar-temple-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-695506-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जाते 350 शिवसैनिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जाते 350 शिवसैनिक गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल स्थित हरिहर मंदिर में शनिवार को जलाभिषेक करने जाते समय पर पुलिस ने शिवसैनिकों को बुध बाजार में रोक दिया। इस दौरान शिवसैनिकों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने पार्टी के कार्यालय को घेर लिया। नोकझोंक के बीच कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने करीब 350 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, गाजियाबाद और अलीगढ़ से आने वाले शिवसैनिकों को भी उनके घरों या जिला कार्यालयों में नजरबंद कर दिया गया जिससे कई कार्यकर्ता मुरादाबाद नहीं पहुंच सके। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं ने जल चढ़ाएंगे या जेल जाएंगे का नारा लगाते हुए गिरफ्तारी दी। सभी को कोतवाली ले जाकर एक घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां उन्हें रिहा कर दिया गया।
धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि पहले की सरकारें कम से कम चौराहे पर रोकती थीं लेकिन अब तो घरों में गिरफ्तारी हो रही है। इसके बावजूद हरिहर मंदिर की आजादी के लिए शिवसैनिक पीछे नहीं हटेंगे। गिरफ्तारी देने वालों में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, विपिन भटनागर, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडेय, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, विशाल सैनी,र भारत अरोड़ा आदि शामिल रहे।