फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   35 year old young businessman dies of heart attack while offering Namaz in Amroha

UP: नमाज पढ़ते समय 35 साल के युवा व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत, बड़े भाई की भी दिल का दौरा पड़ने से गई थी जान

Sun, 10 Dec 2023 10:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Dec 2023 10:08 AM IST
सार

अमरोहा में 35 वर्षीय युवक की नमाज पढ़ते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार की शाम वह अपने घर की छत पर नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान सीने में दर्द उठा। उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन जान बचाने में कामयाबी नहीं मिली। नवेद के बड़े भाई की भी दो साल पहले दिल का दौरा पड़ने से जान गई थी।

विज्ञापन
35 year old young businessman dies of heart attack while offering Namaz in Amroha
युवा व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा जिले में घर में नमाज पढ़ने के दौरान हार्ट अटैक से युवा व्यापारी नवेद असगर (35) की मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत पर नवेद को चिकित्सक के पास लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


लकड़ा मोहल्ला निवासी नवेद असगर नकवी कपड़ा व्यापारी होने के साथ दैनिक रेल यात्री समिति के जिलाध्यक्ष भी थे। शुक्रवार की शाम वह अपने घर की छत पर नमाज पढ़ रहे थे। इस दौरान सीने में दर्द उठा। 
विज्ञापन


कराहने की आवाज पर पत्नी फरहा व परिजन छत पर पहुंचे। सहारे से नीचे उतारकर उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन जान बचाने में कामयाबी नहीं मिली। नवेद के बड़े भाई की भी दो साल पहले दिल का दौरा पड़ने से जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले
बुजुर्ग ही नहीं, अब युवा भी दिल की बीमारी में चपेट में तेजी से आ रहे हैं। देशभर में जहां कई हस्तियों समेत अन्य कम उम्र लोगों की हार्ट अटैक से मौत के मामले सामने आए, वहीं अमरोहा जिले में भी ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं।

शहर के मोहल्ला लकड़ा निवासी 35 वर्षीय व्यापारी नवेद असगर की अटैक से मौत कम उम्र में जिले में ऐसा पहला मामला नहीं हैं। कुछ समय पहले हसनपुर में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि असंतुलित खानपान और रहन-सहन के बदले तरीके से बढ़ता तनाव युवाओं को दिल की बीमारी दे रहा है। 

 

30 से 40 आयु वर्ग के युवा भी अब दिल की बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। पुराने समय में इस आयुवर्ग में दिल का रोग इतना आम नहीं था। सर्दियों में हृदय रोगियों के लिए खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। रोग के संकेत मिलने के साथ सावधानी जरूरी है।

केस- एक
नौ नवंबर 2022 को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई निवासी 30 वर्षीय इमरान अहमद की मॉर्निंग वॉक के दौरान मौत हो गई थी। इमरान अपनी सेहत को लेकर काफी संजीदा रहते थे। हार्ट अटैक को उनकी मौत का कारण बताया गया था।

केस- दो
29 अगस्त 2023 को हसनपुर के मोहल्ला खेबान निवासी 18 वर्षीय बीबीए के छात्र नितेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। नितेश अचेत अवस्था में टॉयलेट में मिला था, जिसके बाद परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसकी मौत हो गई थी।

गमगीन माहौल में किसा सुपुर्दे खाक
हार्ट अटैक से 35 वर्षीय नवेद असगर की शुक्रवार को मौत से परिजन बेहाल हो गए। पत्नी और छोटे बच्चों को संभालना मुश्किल हो रहा था। शनिवार की सुबह नवेद के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। परिजनों के अनुसार नवेद को दो साल पहले भी सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed