फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   35 lakhs' bluffing with brass bussiness

पीतल कारोबारी से साढ़े 35 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Sun, 03 Jan 2016 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 03 Jan 2016 06:49 PM IST
विज्ञापन
35 lakhs' bluffing with brass bussiness
पीतल कारोबारी को झांसा देकर साले-बहनोई ने साढ़े 35 लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। कटघर के लाजपत नगर निवासी रुवैश पुत्र साबिर की लापतनगर में निर्यात फर्म है।
विज्ञापन




रूवैश ने बताया कि 2012 में जिगर कालोनी निवासी मो. शावी ने अपने बहनोई इशरत और उनके भाई असरफ से मुलाकात कराई थी। इशरत और उनके भाई जन्नत हाउस गोल कोठी थाना नागफनी निवासी हैं। पीड़ित ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने कारोबार में मुनाफा कराने के नाम पर साढ़े 35 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन




उन्होंने कहा था कि एक साल में मूल रकम के साथ मुनाफा भी वापस कर दिया जाएगा। एक साल बीतने के बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। कई बार तगादा करने के बाद आरोपी रकम देने से इंकार करने लगे। उसने आरोप लगाया है कि वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करा दिया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed