{"_id":"5e9217ec8ebc3e72b25984bc","slug":"34-smaple-took-for-corona-test-city-news-mbd345876657","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: कंट्रोल रूम में तैनात डॉक्टर की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती कर जांच के लिए भेजा गया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: कंट्रोल रूम में तैनात डॉक्टर की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती कर जांच के लिए भेजा गया सैंपल
Sun, 12 Apr 2020 11:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) ताजपुर में तैनात एक डॉक्टर की शनिवार को हालत बिगड़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डॉक्टर को हल्का बुखार और खांसी के साथ सांस फूलने की शिकायत पर तीर्थांकर महावीर मेडिकल यूनिवर्सिटी (टीएमयू) में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टर की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है। शनिवार को अस्पताल में भर्ती डॉक्टर समेत 34 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 30 आईएफटीएम में क्वारंटीन जमाती और जमातियों के संपर्क में आए लोगों के हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ताजपुर में तैनात डॉक्टर की कोरोना से संबंधित कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगी थी। डॉ. पिछले तीन दिन से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे और फोन भी बंद था। ताजपुर के एमओआईसी ने ड्राइवर को डॉक्टर के घर असालतपुरा भेजा। डॉक्टर काफी बीमार थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि डाक्टर ने एक दिन पहले ही जिला अस्पताल में भी चेकअप करवाया था। वहां से दवा लेकर वह घर लौट गए थे। हालत खराब होने पर उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया है। मालूम हो कि असलातपुरा जिले हॉटस्पॉट जोन में शामिल है।
नोडल अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि जनपद में शनिवार तक 182 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 78 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।