फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   33 news cases of corona found in moradabad

कोरोना : डीआरएम कार्यालय के सात लोगों के साथ रिकॉर्ड 33 संक्रमित

Mon, 06 Jul 2020 03:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
33 news cases of corona found in moradabad
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

केजीएमयू लखनऊ से रविवार को मिली रिपोर्ट में मुरादाबाद के 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें डीआरएम कार्यालय के सात, रोडवेज के तीन, दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के तीन कर्मचारी, टीडीआई सिटी के पांच लोगों सहित तहसीलदार सदर की पत्नी, बहन और भांजी संक्रमित मिले हैं। 19 मार्च को जिले में पहला केस मिलने के बाद से अब तक यह एक दिन में सबसे अधिक मरीजों की संख्या है। इससे पहले एक दिन में अधिकतम 21 मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 543 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने तीन जुलाई को सभी के सैंपल लिए थे। इनमें से 32 की पॉजिटिव रिपोर्ट लखनऊ के केजीएमयू और एक की निजी पैथोलॉजी से आई है। सबसे अधिक सात पॉजिटिव डीआरएम कार्यालय से हैं। तीन कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को अन्य कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। इनमें से कुछ कर्मचारियों को बुखार, जुकाम आदि की समस्या थी। रामगंगा विहार कालोनी निवासी भाभी-ननद और भांजी भी संक्रमित निकलीं हैं।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनका भाई तहसीलदार है। शुक्रवार को तहसीलदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसी वजह से सभी ने जांच कराई थी। तीनों में से किसी में भी कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, रामपुर रोड निवासी व्यक्ति को दो-तीन दिन से बुखार आ रहा था। जांच कराई है तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल फाटक निवासी व्यक्ति ने बताया कि तीन-चार दिन पहले वह प्रथमा बैंक की करुला शाखा गए थे। लाइन में लगी एक महिला चक्कर खाकर गिर गई थी। इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर जांच कराई थी, जो अब पॉजिटिव आई है। बैंक कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि परचून की दुकान है। दो-तीन दिन से शरीर में दर्द हो रहा था। बुखार भी आया था। इसलिए जिला अस्पताल में जांच कराई थी और अब रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


वहीं, दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के तीन कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उनमें से एक युवक को तीन जुलाई को बुखार आया था। इसी वजह से जांच कराई, जबकि अन्य दो में कोई लक्षण नहीं दिखे। करीब पांच दिन पहले भी इसी अस्पताल के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed