फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   33 cases in 28 days of February, across 125 by 28 March

फरवरी के 28 दिन में 33 केस, 28 मार्च त क सवा सौ के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
33 cases in 28 days of February, across 125 by 28 March
मुरादाबाद।
विज्ञापन

फरवरी के 28 दिनों में 33 कोरोना पॉजिटिव केस। इतने ही दिनों में 28 मार्च तक संक्रमित मरीजों की संख्या सवा सौ के पार। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार बताने के लिए ये आंकड़े काफी है। ऐसे में होशियार और सजग हो जाइए। सावधानी बरतें वरना पुराने हालात बनते देर न लगेगी।
उतार चढ़ाव के बीच कोरोना संक्रमण काल को एक साल पूरे हो चुके हैं। जिले में मार्च में पहला संक्रमित मरीज मिला था। 27 मार्च तक यह संख्या 12027 पहुंच चुकी है। गर्मियों की तुलना में सर्दियों में संक्रमण की रफ्तार धीमी रही। मार्च 2020 के बाद फरवरी 2021 में सबसे कम 33 पॉजिटिव केस मिले, लेकिन मार्च में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई। फरवरी की 28 दिनों में 33 केस की तुलना में 28 मार्च तक संक्रमितों की संख्या सवा सौ के पार पहुंच गई है, जबकि इस महीने में अभी तीन दिन बाकी है। लेकिन संक्रमण केबढ़ते दायरे की बीच लोगों में लापरवाही बढ़ने लगी है। मास्क और सैनिटाइजर से परहेज करने लगे हैं। सामाजिक दूरी भी टूट रही है। अगर सजगता नहीं दिखाई तो होली के हुड़दंग के बाद मरीजाें की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

- कोविड को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। लापरवाही बरतना कोरोना को पास बुलाना है। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed