{"_id":"69387f32d31013e20b07ffb1","slug":"320-lakh-duped-by-promising-job-in-kuwait-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112572-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 3.20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 3.20 लाख
Wed, 10 Dec 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव मलपुरा लक्ष्मीपुर निवासी युवक को कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पिता-पुत्र ने 3.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक वर्ष बाद भी युवक को कुवैत में कोई काम नहीं मिला है।
गांव निवासी नईम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पास थाना डिलारी के नगर पंचायत ढकिया निवासी एक व्यक्ति अपने पिता के साथ आया। बताया कि वह विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है। कुवैत में इस समय वैकेंसी निकली हुई है, वह उसके पुत्र सैफुल को कुवैत भेज देंगे। उसे कुवैत भेजने में 3.20 लाख रुपये का खर्चा आएगा। नईम अहमद के अनुसार वह उनके झांसे में आ गया और उसने उसे एक लाख रुपए नगद और 2.20 लाख उसके खाते में ऑनलाइन पेमेंट किया। इस पर आरोपी ने उसके पुत्र को एक जनवरी 2025 को कुवैत भेज दिया। आरोप है कि उसके पुत्र को अभी तक कुवैत में कोई काम या कंपनी की नौकरी का प्रमाण पत्र नहीं मिला है। जिससे वह परेशान है। उसने पुलिस से आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपने बेटे को वापस भारत बुलाने की मांग की है।