{"_id":"5c8d5afdbdec221435565f82","slug":"31552767741-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने रजिस्ट्री दफ्तर को घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने रजिस्ट्री दफ्तर को घेरा, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कचहरी से रामगंगा विहार में शिफ्ट किए गए रजिस्ट्री दफ्तर को अधिवक्ताओं ने घेर लिया। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यालय को वापस कचहरी में ही स्थापित कराने की मांग करने लगे। कई बार अधिवक्ता और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। शाम को अधिवक्ता और अधिकारियों की बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही। अब सोमवार को इस मुद्दे को लेकर डीएम से वार्ता होगी। हंगामा के दौरान कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी बल भी तैनात रहा।
रजिस्ट्री दफ्तर को कचहरी से दिल्ली रोड पर शिफ्ट किया गया था, लेकिन वकीलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। पिछले एक माह से अधिवक्ता विरोध में हैं। अधिवक्ताओं के विरोध के चलते दफ्तर को रामगंगा विहार फेस वन में पंजाब नेशनल बैंक के पीछे शिफ्ट कर दिया गया। शनिवार सुबह दस बजे अधिवक्ता को पता चला कि रजिस्ट्री का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिस पर अधिवक्ता भड़क गए। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष विनय कुमार कौशिक और महासचिव अभिषेक भटनागर के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। रजिस्ट्री का कार्य रुकवा दिया गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद अधिवक्ता गेट के बाहर धरना पर बैठ गए। जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी गई। दिन भर हंगामा होता रहा। इस बार प्रशासनिक अधिकारी और वकीलों के बीच वार्ता हुई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल पाया। शनिवार शाम एडीएम सिटी और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं से वार्ता की। लेकिन अधिवक्ता हटने को तैयार नहीं हो पाए। इसके बाद तय हुआ कि अब सोमवार को इस बारे में वार्ता की जाए। इसके बाद अधिवक्ताओं ने शाम को धरना खत्म कर दिया। इस दौरान अंजार हुसैन, मुकेश भारद्वाज, राकेश चौहान, दानवीर सिंह, वैभव अग्रवाल, कपिल गुप्ता, नीरज त्यागी, सलीम अहमद, सुभाष चंद्र पाल, महेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, पुनीत चौहान, कपिल चौधरी, चौधरी धर्मवीर सिंह, सुधीर शर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, देवेश चौहान, हफीज पाशा, वीर पाल सिंह, आशुतोष त्यागी, राज कुमार गौतम, समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
कचहरी से बाहर रजिस्ट्री दफ्तर मंजूर नहीं है। शनिवार को रामगंगा विहार में रजिस्ट्री दफ्तर पर धरना दिया गया था। अधिकारी वार्ता करने आए थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं मिल पाया है। अब सोमवार को जिला प्रशासन से इस इस मुद्दे को लेकर वार्ता होगी।
विज्ञापन
विनय कुमार कौशिक, अध्यक्ष, बार
रविवार को भी अधिवक्ता रजिस्ट्री दफ्तर पर नजर रखेंगे। जानकारी मिली है कि छुट्टी में रजिस्ट्री का कार्य हो सकता है, लेकिन हमारे अधिवक्ता साथी वहां मौजूद रहेंगे।
अभिषेक भटनागर, महासचिव, बार