फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्टिंग को लेकर फिर गरजे अधिवक्ता, कलक्ट्रेट में हंगामा

रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्टिंग को लेकर फिर गरजे अधिवक्ता, कलक्ट्रेट में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्री दफ्तर  शिफ्टिंग  को लेकर फिर गरजे अधिवक्ता, कलक्ट्रेट में हंगामा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कचहरी से रजिस्ट्री दफ्तर की शिफ्टिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नया मुरादाबाद में रजिस्ट्री दफ्तर ले जाने का विरोध कर रहे वकीलों ने रामगंगा विहार में रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी नामंजूर कर दिया है। वकीलों का कहना है कि उन्हें हर हाल में रजिस्ट्री दफ्तर कचहरी में ही चाहिए। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को इसे लेकर कलक्ट्रेट और बाद में कमिश्नरी में भी हंगामा किया। वकीलों ने एलान किया है कि यदि प्रशासन उनकी बात नहीं मानता है तो कलक्ट्रेट में नामांकन कार्य भी नहीं होने दिया जाएगा। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के पदाधिकारियों ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
रजिस्ट्री दफ्तर को करीब एक माह पहले कचहरी परिसर से नया मुरादाबाद में स्थित एमडीए के कार्यालय में शिफ्ट किया गया था। तभी से अधिवक्ता आंदोलित हैं। शुक्रवार को फिर से भड़के अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में जबरदस्त हंगामा कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कलक्ट्रेट में हंगामा करने के बाद अधिवक्ता बार अध्यक्ष विनय कुमार कौशिक और महासचिव अभिषेक भटनागर के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त यशवंत राव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए रजिस्ट्री दफ्तर को कचहरी में पुराने स्थान पर ही रहने दिया जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर को ज्ञापन देकर लौटे अधिवक्ताओं ने कचहरी में फिर से बैठक करके आंदोलन की रणनीति तैयार की। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि प्रशासन उनकी बात नहीं मानता है तो हड़ताल जारी रहेगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में कलक्ट्रेट में चुनाव के नामांकन का कार्य भी नहीं होने दिया जाएगा। वकीलों ने कहा कि रजिस्ट्री दफ्तर अभी सुरक्षित स्थान पर है। दिल्ली रोड या कांठ रोड पर रजिस्ट्री दफ्तर ले जाने से लोग असुरक्षित महसूस करेंगे। उनके साथ कोई घटना भी हो सकती है। वकीलों के हंगामे के दौरान कचहरी, कलक्ट्रेट और कलक्ट्रेट के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाईपिस्ट कार्य, स्टांप बिक्री, फोटो स्टेट की दुकानें भी शुक्रवार को बंद रही। इस दौरान अंजार हुसैन, मुकेश भारद्वाज, राकेश चौहान, दानवीर सिंह, वैभव अग्रवाल, कपिल गुप्ता, नीरज त्यागी, सलीम अहमद, सुभाष चंद्र पाल, महेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, पुनीत चौहान, कपिल चौधरी समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।


शुक्रवार दोपहर मंडल आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले का हल निकाला जाएगा। कचहरी में दफ्तर स्थापित होने तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे
विनय कुमार कौशिक, अध्यक्ष, दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed