{"_id":"5b54ea5a4f1c1b61508b4cb6","slug":"31532291674-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों पर रोक लगाना पुलिस के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों पर रोक लगाना पुलिस के लिए चुनौती
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कांवड़ यात्रा के दौरान अफवाहों पर रोक लगाना पुलिस के लिए चुनौती होगा। इस पर रोक लगाने के लिए ढाई सौ वालंटियर्स हर थाने में बनाए गए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से फै लती अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस को पुख्ता प्रबंध करने होंगे, जिससे की शांति व्यवस्था बनी रहे।
कांवड़ यात्रा के दौरान छिटपुट विवाद होने पर भी चंद मिनटों में उसे दो समुदाय से जुड़ा मामला बताकर अफवाह फैलाने की सूचनाएं पुलिस को पूर्व में कांवड़ यात्रा के दौरान मिली हैं। इस बार इन सूचनाओं को रोकने के लिए पुलिस की साइबर सेल में तैनात पुलिसकर्मी, डिजिटल वॉलंटियर्स की मदद लेंगे।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। इस वजह से लोगों से अपील की गई है कि वह न तो अफवाह फैलाएं और न ही अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी ही छिपाएं, पुलिस को सूचना दें। जिससे की संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने से पहले सोचें
मुरादाबाद। एसपी सिटी ने बताया कि लोगों को चाहिए कि वह सोशल मीडिया पर अगर किसी पोस्ट को शेयर कर रहे हैं तो उसके बारे में पहले सोचें। पोस्ट अपलोड करने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी करें, सही तथ्यों के बारे में पता करें। अगर पोस्ट विवादित है तो उसे शेयर करने से बचें, भ्रामक संदेश भी न भेजें।