फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   वेस्ट यूपी में सियासी जमीन तलाश रहे राजभर

वेस्ट यूपी में सियासी जमीन तलाश रहे राजभर

Thu, 19 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में सियासी जमीन तलाश रहे राजभर
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी संगठन की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनाधार बढ़ाकर संगठन को ताकतवर बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हम भाजपा की तरह जाति-संप्रदाय की राजनीति के पक्षधर नहीं हैं। विकास और जन कल्याण की भाजपा की नीतियों के चलते उसकेसाथ हैं। यह साथ 2024 तक यूं ही चलेगा। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि अपनी कम संख्या से परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप एकजुट हो जाएंगे तो संख्या अपने आप बढ़ जाएगी। उन्होंने पिछड़ी जातियों को नौकरियों में आरक्षण पर उनकी नब्ज टटोली।
विज्ञापन

पिछले दिनों पार्टी पदाधिकारियों पर दस रुपये की सदस्यता की पर्ची काटकर 2500 और 5100 रुपये वसूलने के आरोप लगे थे। इसके चलते ओम प्रकाश राजभर ने वेस्ट यूपी के पार्टी संगठन को दो सप्ताह पहले भंग कर दिया था। बुधवार को उन्होंने मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ व अलीगढ़ मंडलों के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को बहाल कर दिया। इनको आठ अगस्त तक संगठन का काम करके दिखाने को कहा गया है। लापरवाही मिलने पर इनको बदल दिया जाएगा। बलराज सिंह प्रजापति को दोबारा से वेस्ट यूपी का कोआर्डिनेटर और डा. चंद्रपाल सिंह को प्रदेश महासचिव पद पर बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुहेलदेव पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर हंगामा
मुरादाबाद। कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाने का लालच देकर दस रुपये की रसीद के बदले 2500 व 5100 रुपये वसूलने को लेकर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। अलीगढ़ व मेरठ के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर शोर-शराबा हुआ। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पार्टी केवरिष्ठ पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर हालात को संभाला। इस संबंध में प्रदेश महासचिव डा. चंद्रपाल सिंह ने बताया कि रुपये वसूलने का आरोप कार्यकर्ताओं ने लगाया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। इसकी जांच को टीम गठित कर दी गई है। जांच के बाद जो भी दोषी मिलेगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed