{"_id":"5b1d8c574f1c1bac6e8b729f","slug":"31528663127-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
यूपी राज्य कर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी सोमवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। कर्मचारी वाणिज्य कर कार्यालय में ही धरना एवं प्रदर्शन करेंगे।
चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी 25 मई से आंदोलित हैं। काले फीते बांधने और ज्ञापन सौंपने के बाद सात जून से भोजनावकाश पर प्रदर्शन करने के साथ तीसरे चरण का आंदोलन शुरू हो गया है। 11 जून को प्रदेश के सभी वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार और मंत्री अरविंद कुमार ने बताया कि अवकाश को लेकर कर्मचारियों ने 9 जून को ही अधिकारियों को नोटिस भेज दिए हैं। सोमवार को कर्मचारी कार्यालय पहुंचेंगे। कामकाज करने के बजाए कार्यालय परिसर में ही धरना एवं प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आंदोलन चरणबद्ध चलाया जा रहा है। आंदोलन के बाद भी सरकार नहीं चेती तो कर्मचारी चक्का जाम एवं अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जैसे कदम उठाएंगे। ब्यूरो