फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गन्ना लदी ट्राली से टकराकर कार में लगी आग, दो दोस्तों की मौत

गन्ना लदी ट्राली से टकराकर कार में लगी आग, दो दोस्तों की मौत

Sat, 28 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
गन्ना लदी ट्राली से टकराकर कार में लगी आग, दो दोस्तों की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कार घुस गई। इस हादसे में दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय कार सवार युवक दिल्ली से नैनीताल घूमने जा रहे थे। हाईवे किनारे खड़े पीआरवी के सिपाहियों ने कार में फंसे मृतक और घायलों को बाहर निकाला। इसी दौरान कार में आग लग गई। घायल रामपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि ये दर्दनाक हादसा गुरुवार देर रात करीब तीन बजे रझेला पुल के पास हुआ था। यहां गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से एक स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई। कार में छह लोग सवार थे। कार ट्राली में पीछे से फंस गई थी। जिस कारण कार काफी दूर तक घसीटते चली गई। हाईवे पर गश्त कर रहे डायल 100 की गाड़ी के सिपाहियों ने चालक से ट्रैक्टर रुकवाया। इसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर थाने से भी पुलिस पहुंच गई। जैसे ही घायल और मृतक कार से बाहर निकाले गए। इसी दौरान शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान हैदर(28) और इस्लाम (30) के रूप में हुई है। जबकि घायल नदीम, भूरा, फरमान और दानिश हैं। मृतक और चारों घायल युवक दिल्ली के जहांगीरपुरी राजीव नगर में वनसबा डेयरी के सामने रहते हैं। हैदर और इस्लाम के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। जबकि घायलों को रामपुर जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मुरादाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम सभी दोस्त हैदर की कार में सवार होकर नैनीताल जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे। इस प्रकरण में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाना मूढ़ापांडे में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed