फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   31.2 mm of rain fell on Tuesday

Moradabad News: मंगलवार को हुई 31.2 मिलीमीटर बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
31.2 mm of rain fell on Tuesday
मुरादाबाद। मंगलवार को दिनभर हुई बारिश 31.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि पांच जुलाई तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार रात से ही बादल छाए हुए थे। मंगलवार तड़के तेज बारिश शुरू हुई। दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे पहले 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान 27 जून को दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह वातावरण में नमी 97 फीसदी थी, जो शाम को 85 फीसदी रही। सुबह बारिश 26.4 मिलीमीटर और शाम को बारिश 4.8 मिलीमीटर रही। हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दक्षिण से उत्तर दिशा में रही।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पांच जुलाई तक हल्की बारिश का अनुमान है। कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं बारिश होगी। इस वर्ष मानसून की शुरुआत धीमी थी, लेकिन अब मानसून अपनी गति पकड़ ली है। आने वाले दिनों में सामान्य बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article