{"_id":"606cbfc18ebc3ec89b7f7388","slug":"31-lakhs-found-from-bolero-during-checking-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में चेकिंग के दौरान बोलेरो से मिले 31 लाख रुपये, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में चेकिंग के दौरान बोलेरो से मिले 31 लाख रुपये, जांच शुरू
Wed, 07 Apr 2021 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:38 AM IST
सार
- पंचायत चुनाव में इस्तेमाल के शक में बोलेरो सवार दो लोगों से पूछताछ जारी
- धामपुर से अमरोहा के नौगांवा सादात जा रहे थे, आयकर टीम भी जांच में जुटी
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पंचायत चुनाव में व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए की जा रही वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से पुलिस ने 31 लाख, तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। कैश को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस बोलेरो चला रहे शख्स व उसमें बैठे युवक से पूछताछ कर रही है। आयकर विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कांठ के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार सुबह चौकी प्रभारी यशपाल सिंह और दरोगा मुनेंद्रपाल सिंह कांठ थाना चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिजनौर दिशा से आ रही एक बोलेरो को चेक किया तो उसमें प्लास्टिक के सात कट्टों में 31 लाख, तीन हजार रुपये कैश मिला।
विज्ञापन
बोलेरो चला रहे शख्स ने खुद को अमरोहा के नौगांवा सादात में नई बस्ती निवासी निसार बताया। साथ मौजूद अब्दुल कादिर ने खुद को नौगांवा सादात के बुध बाजार का रहने वाला बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह धनराशि नौगांवा सादात में नई बस्ती निवासी चांद बीड़ी कंपनी के मालिक चांद आलम की है, जिसे वह धामपुर (बिजनौर) से उनके पास नौगांवा सादात ले जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर चांद आलम मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक इतनी बड़ी धनराशि के बारे में वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद कैश को सील कर दिया गया, जबकि बोलेरो सवार दोनों लोगों से पूछताछ जारी है। इस बीच आयकर की टीम ने भी कांठ पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक की स्थितियों से इस राशि के पंचायत चुनाव में इस्तेमाल के अंदेशे से इनकार नहीं किया जा सकता।