फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   31 lakh fraud in flat purchasing

तीन फ्लैट का बैनामा कराने के नाम पर 31 लाख की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
31 lakh fraud in flat purchasing
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले टेंट व्यापारी ने दो लोगाें के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियाें ने तीन फ्लैट का बैनामा कराने के नाम पर उससे 31 लाख रुपये लिए। इसके बाद बैनामा कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के विशनपुर भीमाठेर निवासी फारुख ने बताया कि उसकी टेंट की दुकान है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में जाकिर अली निवासी विशनपुर भीमाठेर और भोला सिंह की मिलक निवासी विमल के खिलाफ 31 लाख की धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की धाराआें में केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जाकिर ने सिविल लाइंस क्षेत्र में हरथला रेलवे स्टेशन के पास फ्लैट बनाए हैं। फारुख ने बताया कि जाकिर अली और उसके साथी विमल ने उससे तीन फ्लैट का सौदा किया था। फारुख के मुताबिक उसने तीन सितंबर 2019 को आरटीजीएस के माध्यम से चार लाख चालीस हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। बाकी रकम कैश में दी थी। पीड़ित का कहना है कि उसने 31 लाख रुपये विमल को दिए हैं। रकम लेने के बाद आरोपियाें ने बैनामा कराने से इनकार कर दिया। फारुख ने बताया कि इसके बाद आरोपियाें ने रकम वापस करने का वादा किया। आरोपियाें ने 31 लाख 50 हजार रुपये के चेक दिए। फारुख ने बताया कि चेक बैंक खाते में लगाए तो बाउंस हो गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि दो लोगाें के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तफ्तीश में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed