फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3000 consumers registered to avail the discount on electricity bills.

Moradabad News: विद्युत बिल में छूट का लाभ लेने को 3000 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Wed, 31 Dec 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 31 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
3000 consumers registered to avail the discount on electricity bills.
कुंदरकी। विद्युत विभाग की बिजली राहत बिल योजना का पहला चरण बुधवार को पूरा होने जा रहा है। विद्युत बिल पर छूट का लाभ लेने के लिए अब तक तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने दो दो हजार रुपये जमा कर पंजीकरण कराया है। बिल की धनराशि जमा करने पर कुंदरकी बिजलीघर में उपभोक्ताओं की कैश काउंटर पर लंबी कतारें लगी नजर आईं।कुंदरकी सब डिवीजन में आने वाले कुंदरकी, मैनाठेर जलालपुर, जैतवाड़ा, भैसोड़ और ग्वारऊ बिजलीघरों में 9518 उपभोक्ता छूट के दायरे में आ रहे है।
विज्ञापन

कुंदरकी एसडीओ दया शंकर ने बताया कि अभी सब डिवीजन के सभी छह बिजलीघरों के तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं पंजीकरण करा चुके है, अभी 31 दिसंबर को अंतिम दिन भी पंजीकरण होगें। पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को जो छूट के दायरे में आ रहे हैं उनको विद्युत बिल का एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में शत प्रतिशत और बिल के मूलधन में 25 प्रतिशत का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना का दूसरा चरण एक जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक चलेगा जिसमें पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज पर शत प्रतिशत और मूलधन में 20 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। वहीं तीसरा चरण एक फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा जिसमें सरचार्ज पर शत प्रतिशत और मूलधन में 15 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। एसडीओ के अनुसार पर बिजली चोरी के मामलों में पहले चरण में 50 प्रतिशत की छूट है लेकिन दूसरे और तीसरे चरण में छूट कम हो जाएगी। वहीं किश्तों में विद्युत बिल का भुगतान करने पर मूल बकाये पर छूट का लाभ कम हो जाएगा।
विज्ञापन


बिजली चोरी के आरोपियों के घरों की लाइन काटी
कुंदरकी। बिजली चोरी के मामलों के निपटाने के लिए बिजली बिल राहत योजना में शामिल किया है ताकि लोगों को मुकदमों से छुटकारा मिल सके। योजना में 50 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी बिजली चोरी के प्रकरण को निपटाने में कोई रूचि नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को कुंदरकी नगर और ग्रामीण में बिजली चोरी के आरोपियों के घरों को लाइन काट दी गई जिससे खलबली मच गई। मंगलवार को कुछ लोगों ने छूट का लाभ भी उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या एक और दो भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed