फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   30 thousand people reaching the railway station, 300 are being investigated for corona

गों का आवागमन, सिर्फ 300 की हो रही कोरोना जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
30 thousand people reaching the railway station, 300 are being investigated for corona
कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद जांच का दायरा नहीं बढ़ रहा है। रिकॉर्ड के मुताबिक मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर रोजाना 30 हजार लोगों का आवागमन रहता है। इसकी तुलना में सिर्फ 300 से 350 लोगों की ही जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे में तीन टीमें तैनात रहती हैं, लेकिन 350 लोगों की सैंपलिंग का आंकड़ा मुश्किल से पूरा हो पाता है। बस अड्डों पर सैंपल के लिए बैठने वाली टीम की भी यह स्थिति है।
विज्ञापन

यहां तक कि सैंपल के लिए तैनात की गई टीम के स्वास्थ्य को लेकर भी विभाग लापरवाह है। लोगों का सैंपल लेने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को ग्लव्स तक नहीं दिए गए हैं। दूसरी ओर यात्री भी जांच को लेकर लापरवाह नजर आ रहे हैं। कई लोग स्वास्थ्य टीम के कहने के बावजूद जांच कराने से मना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज लगवा ली हैं। अब उन्हें जांच कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग यदि टीकाकरण अभियान की तर्ज पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में जांच के लिए टीम भेजे तो दायरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि रेलवे विभिन्न विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को कोविड नियमों का पालन करने, टीकाकरण कराने और लक्षण महसूस होने पर जांच कराने की अपील कर रहा है। मास्क नहीं लगाने पर यात्रियों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया जा रहा है। यदि स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के लिए कोई पहल करेगा तो रेलवे की ओर से उसमें पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed