फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   30 pairs of trains including Janseva cancelled

Moradabad News: रोजा में इंटरलॉकिंग से जनसेवा समेत 30 जोड़ी ट्रेनें रद्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
30 pairs of trains including Janseva cancelled
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जुलाई-अगस्त माह में यदि आप ट्रेनों से सफर करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड के रोजा में 7 जुलाई से नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए रेलवे ने मेगा ब्लॉक लिया है। इसके कारण मुरादाबाद से गुजरने वाली 30 जोड़ी ट्रेनें सात जुलाई से पांच अगस्त तक अलग-अलग दिन रद्द रहेंगी। वहीं सात ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।
रद्द की गई ट्रेनों में काशी विश्वनाथ, जनसाधारण, जनसेवा, गरीबरथ, अवध असम, अमरनाथ एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 31 जुलाई से पांच अगस्त तक (12369-70) हावड़ा-देेहरादून कुंभ एक्सप्रेस देहरादून से लखनऊ के बीच ही चलेगी। दो व तीन अगस्त को उपासना एक्सप्रेस भी देहरादून से लखनऊ के बीच चलेगी। तीन व चार अगस्त को राजधानी एक्सप्रेस, पांच अगस्त को श्रमजीवी एक्सप्रेस को दिल्ली से एक घंटा देरी से चलाया जाएगा। सियालदह एक्सप्रेस एक से चार अगस्त तक जम्मूतवी व कोलकाता से दो से छह घंटे देरी से चलेगी। 19 से 22 जुलाई तक भी इस ट्रेन को रास्ते में एक घंटे रोका जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा (12204) गरीबरथ एक्सप्रेस, (20504) राजधानी एक्सप्रेस, कामाख्या-आनंदविहार, गंगा सतलुज, जम्मूतवी-गाजीपुर, नंगलडैम-कोलकाता, बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, बनमंखी-आनंदविहार एक्सप्रेस को अलग अलग दिन रास्ते में 45 से 60 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
(20504) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस पांच अगस्त को गाजियाबाद-कानपुर-लखनऊ होकर चलेगी। (15529) सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस 24 व 31 जुलाई को सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा ब्रिज होकर चलेगी। वापसी में 25 जुलाई व एक अगस्त को इसी मार्ग से लौटेगी। (15621) कामाख्या-आनंदविहार एक्सप्रेस 25 जुलाई व एक अगस्त को सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा ब्रिज होकर चलेगी। इसी मार्ग से वापसी करेगी। (14009-10) बनमंखी-आनंदविहार एक्सप्रेस 21 जुलाई से चार अगस्त तक सीतापुर-पीलीभीत-बरेली-रामगंगा ब्रिज मार्ग से आवागमन करेगी।


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रहेगी रद्द
14617/18 जनसेवा एक्सप्रेस 25 जुलाई से 7 अगस्त
12491/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस 26 जुलाई से 4 अगस्त
15211/12 जननायक एक्सप्रेस 23 जुलाई से 6 अगस्त
22423/24 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 21 जुलाई से 5 अगस्त
14603/04 गरीबरथ एक्सप्रेस 24 जुलाई से 2 अगस्त
22551/52 अंत्योदय एक्सप्रेस 27 जुलाई से 4 अगस्त
22453/54 राज्यरानी एक्सप्रेस 31 जुलाई से 6 अगस्त
14235/36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त
14307/08 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक से 5 अगस्त
15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 21 जुलाई से 5 अगस्त
15904/03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त
15119/20 जनता एक्सप्रेस 23 जुलाई से 5 अगस्त
14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस 22 जुलाई से 5 अगस्त
13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस 1 से 5 अगस्त
15011/12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त
15073/74 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से 6 अगस्त
15075/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त
15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से 5 अगस्त
12203/04 गरीबरथ एक्सप्रेस 3 से 6 अगस्त
15909/10 अवध असम एक्सप्रेस 29 जुलाई से 4 अगस्त
15653/54 अमरनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई व 2 अगस्त
12587/88 अमरनाथ एक्सप्रेस 3 व 4 अगस्त
15623/24 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस 26 जुलाई से 6 अगस्त
15531/32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 21 जुलाई से 5 अगस्त
12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस 19 जुलाई से 7 अगस्त
15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस 21 से 31 जुलाई

नोट- इनके अलावा रोजा-बरेली पैसेंजर, सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर, बालामऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर, सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर पैसेंजर 21 जुलाई से 6 अगस्त तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed