फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   30 hectares of land purchased for Govindpuram

Moradabad News: गोविंदपुरम के लिए खरीदी 30 हेक्टेयर जमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
30 hectares of land purchased for Govindpuram
मुरादाबाद। एमडीए ने गोविंदपुरम योजना के लिए 30 हेक्टेयर जमीन खरीद ली है। पांच एकड़ और जमीन लेने के लिए एमडीए ने किसानों से सहमति ले ली है। अक्तूबर तक योजना को लांच करने के लिए एमडीए के अधिकारी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह प्रतिदिन गोविंदपुरम योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने कार्यालय में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि करीब 30 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। पांच एकड़ के लिए किसानों से सहमति पत्र मिले हैं। संभावना है कि एक सप्ताह में प्रगति काफी अच्छी होगी।
विज्ञापन


वैसे योजना के लिए 60 प्रतिशत जमीन अधिग्रहण करना जरूरी होता है। इस योजना के तहत 60 प्रतिशत से अधिक जमीन खरीदी गई है। योजना के लिए कुल 47 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। एमडीए सचिव अंजूलता ने बताया कि अक्तूबर तक योजना को लांच करने के लिए अधिकारियों की टीम निरंतर योजना के तहत कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






इस योजना में बच्चों के खेलने के लिए भी इनडोर गेम की सुविधा दी जाएगी। इस टाउनशिप का नाम प्रसिद्ध खगोलशास्त्री गोविंद स्वरूप के नाम पर गोविंदपुरम रखा गया है। योजना के तहत टाउनशिप के अंदर मार्केट, आवासीय फ्लैट, स्कूल, अस्पताल और कम्युनिटी हाल की सुविधा होगी। टाउनशिप के अंदर स्कूल, अस्पताल, कम्युनिटी हाल, बाजार के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सड़क व अन्य प्रकार की सुविधा भी होगी। टाउनशिप में कॉमर्शियल प्लॉट और अन्य गतिविधियां आवश्यकता पड़ने पर शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed