फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   297 found corona infected including IG of PAC

पीएसी के आईजी समेत 297 मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
297 found corona infected including IG of PAC
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण मुरादाबाद में लगातार फैल रहा है। शनिवार को आईजी पीएसी समेत जिले में 297 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। इन संक्रमितों में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक मुख्य कार्यालय के 35 कर्मचारी भी शामिल हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 3467 हैं।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण की तरफ्तार बढ़ती जा रही है। हर दिन नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में लगातार 23 दिन से मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। सरकारी और निजी लैब की जांच में शनिवार को जिले में 297 पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों में आईजी पीएसी अमित चंद्रा भी शामिल हैं। इसके अलावा लाजपत नगर निवासी मां-बेटी, कुंदरकी निवासी दो बहनें, डींगरपुर निवासी महिला और उसकी दो बेटियां, राम विहार कालोनी निवासी दो भाई, नीलकंठ कालोनी निवासी पति-पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को एक शैक्षिक संस्थान के 12, कुंदरकी के 23, कांठ के सात, मुगलपुरा के तीन, मझोला के छह, भोजपुर के पांच, ताजपुर के आठ, मानसरोवर के चार और दीनदयाल नगर के पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव के अनुसार शनिवार को 121 व्यक्ति स्वस्थ घोषित किए गए, जबकि अब जिले में सक्रिय केस 3467 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed