{"_id":"67575ec192aa30380808b825","slug":"29-officers-will-monitor-projects-worth-more-than-50-lakhs-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-539834-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं पर नजर रखेंगे 29 अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं पर नजर रखेंगे 29 अधिकारी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
डीएम ने यूनिवर्सिटी सहित 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं पर निगरानी रखने के लिए 29 राजपत्रित अधिकारी तैनात कर दिए हैं। ये अधिकारी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट डीएम को देंगे। कमियां प्रकाश में आने पर डीएम कार्रवाई करेंगे। डीएम अनुज सिंह ने विकास भवन सभागार में 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक की।
बैठक में बिलारी के कबरी अव्वल में पाइप पेयजल योजना, थांवला में पाइप पेयजल योजना की प्रगति के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही राजकीय प्रक्षेत्र रौंडा का सुदृढ़ीकरण, राजकीय पौधशाला फहतुल्लागंज का सुदृढ़ीकरण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय ठाकुरद्वारा में एकेडमिक ब्लाॅक एवं बालिका छात्रावास के भवन के निर्माण, राजकीय महाविद्यालय कांठ के निर्माण, 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में मल्टीस्टोरी आवासीय भवनों के निर्माण की अभियंताओं से रिपोर्ट ली गई। जिले में थाना कुंदरकी में हाॅस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्षों के निर्माण, थाना भगतपुर एवं भोजपुर, मझोला के हाॅस्टल बैरक एवं विवेचना कक्ष के निर्माण, रेट्रोफिटिंग एवं ओल्ड मार्केट एरिया, स्मार्ट रोड नेटवर्क संबंधी, बिलारी में चंद्रदेव महाराज मंदिर के निर्माण संबंधी, राजकीय पाॅलिटेक्निक ठाकुरद्वारा के निर्माण संबंधी सहित अन्य कार्यों की प्रगति के संबंध पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं से संबंधित अधिकारी निर्माण कार्यों में किसी भी तरह से शिथिलता नहीं बरतेंगे।
अटल आवास लगभग पूरा
बिलारी में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। हरदासपुर में नई यूनिवर्सिटी की बाउंड्री का निर्माण चल रहा है।
मध्य गंगा नहर परियोजना द्वितीय चरण संबंधी, मुरादाबाद में छात्रावास भवन निर्माण संबंधी विकास योजनाओं की प्रगति की स्थिति के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में 5 करोड़ से अधिक लागत वाली सभी परियोजनाओं की नियमित मानीटरिंग के लिए जिला स्तर पर नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में सीडीओ सुमित यादव, एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र, एडीएम सत्यम मिश्र, सीवीओ डाॅ. अनिल कंसल, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मो. परवेज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नंदबाबा पुरस्कार से चार सम्मानित
डीएम और सीडीओ ने बैठक के बाद दुग्ध विकास विभाग उत्तर प्रदेश, नंदबाबा पुरस्कार के तहत अजयपाल सिंह, विनीता रानी, पंकज शर्मा, प्रमोद कुमार आदि को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।