फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   26 farmers of Aliyaganj get field to Johar University

आजम खां को झटका, आलियागंज के किसानों को प्रशासन ने दिलाया जमीन पर कब्जा

Thu, 23 Jan 2020 06:21 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 23 Jan 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
26 farmers of Aliyaganj get field to Johar University
किसानों ने किया जमीन पर कब्जा - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर और सांसद आजम खां की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। जौहर यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित अनुसूचित जाति के लोगों की 104 बीधा जमीन पर कब्जा लेने के बाद प्रशासन ने अब आलियागंज के किसानों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाना शुरू कर दिया है। गुरुवार की शाम तक आलियागंज के 12-13 किसानों को उनकी जमीन पर कब्जा दिला दिया गया था। दूसरी ओर यूनिवर्सिटी के वीसी ने आरोप लगाया कि इस मामले में हाईकोर्ट का स्टे है और बिना अनुमति के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में बल पूर्वक प्रवेश किया है।

विज्ञापन


अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज के 26 किसानों का आरोप है कि सांसद आजम ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है। इसको लेकर उन्होंने कई जगह शिकायतें कीं थीं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने कुछ माह पहले इस मामले में गाटा संख्या के आधार पर जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद किसानों की शिकायत के आधार पर अजीमनगर थाने में सांसद आजम और पूर्व सीओ आले हसन के खिलाफ 26 मुकदमे दर्ज किए गए। प्रशासन ने भी अपनी ओर से एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले मे आजम खां के खिलाफ भूमाफिया की कार्रवाई भी हुई है। जमीन पर कब्जा करने के आरोप मे जो मुकदमे दर्ज हुए हैं उसकी विवेचना अभी पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार एसडीएम सदर पीपी तिवारी, तहसीलदार और अजीमनगर थाना की पुलिस के साथ जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। आलियागंज के किसानों को पहले से सूचना दे दी गई थी। इसके बाद किसान कुदाल लेकर यूनिवर्सिटी पहुंच गए। राजस्व कर्मियों ने जमीन का पैमाइश कर किसानों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाना शुरू कर दिया। शाम तक 12-13 किसानों को कब्जा दिलाया जा चुका था। 

एसडीएम सदर पीपी तिवारी ने बताया कि कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो शुक्रवार को भी जारी रह सकती है। दूसरी ओर से यूनिवर्सिटी के वीसी प्रोफेसर सुल्तान मोहम्मद खां ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने पुलिस के साथ बिना किसी अनुमति के यूनिवर्सिटी में बलपूर्वक प्रवेश किया है। इस मामले में हाईकोर्ट का स्टे होने के बाद भी जमीन पर कब्जा दिलाने की कोशिश की गई है। वहीं एसडीएम का कहना है कि जमीन के मामले में हाईकोर्ट का कोई स्टे नहीं है। यूनिवर्सिटी के वीसी जो कागजात दिखा रहे थे वह दूसरे मामले में स्टे का है।

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि आलियागंज के किसानों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जमीन के मामले में हाईकोर्ट का कोई स्टे नहीं है। सांसद आजम खां ने खुद कई बार कहा है कि किसान आएं अपनी जमीन पर खेती करें, हम उनको रोकेंगे नहीं। इसकी रिकॉर्डिंग भी हमारे पास मौजूद है। सांसद के कहने के मुताबिक ही किसानों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed